21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HBD Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी के सरताज बुमराह के जन्मदिन पर जानें उनके टॉप 3 बॉलिंग परफॉर्मेंस

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का आज 28वां जन्मदिन मना रहे हैं.बुमराह का नाम इस वक्त दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जाता है.

less than 1 minute read
Google source verification
jasprit_bumrah

Happy Birthday Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का आज 28वां जन्मदिन मना रहे हैं. भारतीय टीम के इस गेंदबाज ने बहुत कम समय में भारतीय टीम के बुलंदियों पर पहुंच गए हैं. बुमराह का नाम इस वक्त दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जाता है. फिलहाल टी20 वर्ल्ड के बाद न्यूजीलैंड सीरीज में बुमराह को आराम दिया गया है. पर साउथ अफ्रीका दौरे पर वह भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं. आज हम आपको उनके जन्मदिन पर उनकी टॉप-3 बॉलिंग परफॉर्मेंस के बारे में बताएंगे.

श्रीलंका के खिलाफ 27 रन देकर 5 विकेट

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की थी. इस मैच में श्रीलंका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने फाइफर लिया था. बुमराह के फाइफर के मदद से श्रीलंका टीम सिर्फ 217 रन ही बना सकी थी. बुमराह के गेंदबाजी के बदौरत ही टीम इंडिया ने यह मुकाबला अपने नाम किया था.

इंग्लैंड के खिलाफ 14 रन देकर 3 विकेट, 2017

इंग्लैंड के खिलाफ साल 2017 में हुए इस टी20 मुकाबले में बुमराह ने 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किया था. इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर कुल 202 का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद इंग्लैंड की टीम के तीन प्रमुख बल्लेबाजों बुमराह ने 2.3 ओवर में तीन विकेट लिए और इंग्लैंड को 127 रन पर समेट दिया.

ऑस्ट्रलिया के खिलाफ 16 रन देकर 3 विकेट, 2019

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2019 में 127 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को बुमराह ने आखिरी गेंद तक जीतने से रोके रहा. उन्होंने इस मैच में 16 रन देकर 3 विकेट लिया था.