
केन विलियमसन
न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) के कप्तान केन विलियमसन भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गए है. केन विलयमसन टी20 सीरीज से बाहर होने के पीछे की बड़ी वजह सामने आई है. दरअसल केन आईपीएल से ही लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं. आईपीएल के बाद टी20 वर्ल्ड कप में भी केन लगातार अपनी टीम के लिए मेजबानी करते रहें. इसके अलावा भारत के साथ होने वाले टेस्ट सीरीज को देखते हुए उन्हें आराम दिया गया है. आपको बता दें की भारत के साथ न्यूजलैंड को दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है. इसे देखते हुए ही उन्हें टी20 सीरीज में आराम दिया गया है.
न्यूजीलैंड की टीम पहुंची भारत
टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड (New Zeland) की टीम भारत पहुंच गई है. न्यूजीलैंड की पूरी टीम चार्टड प्लेस से भारत पहुंची है. न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भारत के खिलाफ जयपुर पहुंची है, जहां वह भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज करेगी. न्यूजीलैंड के खिलाड़ी सीधे दुबई से भारत पहुंचे हैं इसलिए उन्हे क्वारंटीन में नहीं रहना होगा. न्यूजीलैंड और भारत के बीच टी20 सीरीज की शुरूआत 17 नवंबर कल से होने वाली है.
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज.
टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम
टिम साउथी (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी.
Published on:
16 Nov 2021, 8:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.