21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cricket कहानी: 1983 का वह मैच जिसमें कपिल को देखकर छिपने लगी थी पूरी भारतीय टीम. जानिए क्या हुआ था ऐसा

भारतीय क्रिकेट के लिए साल 1983 एक स्वर्णिम काल बना था. इसी साल भारतीय टीम ने अपना पहला वर्ल्ड कप भी जीता था. भारतीय टीम ने यह वर्ल्ड कप विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ( Kapil Dev ) के कप्तानी में जीता था.

2 min read
Google source verification
kapil_dev.png

कपिल देव

भारतीय क्रिकेट के लिए साल 1983 एक स्वर्णिम काल बना था. इसी साल भारतीय टीम ने अपना पहला वर्ल्ड कप भी जीता था. भारतीय टीम ने यह वर्ल्ड कप विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ( Kapil Dev ) के कप्तानी में जीता था. इस वर्ल्ड कप में ऐसे कई मौके आए थे जब यह नहीं लग रहा था कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतेगी. आज हम आपको 1983 वर्ल्ड कप से जुड़े ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा सुनाएंगे.

1983 वर्ल्ड कप का वह मैच जिसमें भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरी थी. उस मैच में भारत का स्कोर 17 रन पर 5 विकेट थे. उसी वक्त टीम के कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) क्रीज पर उतरे. कपिल देव को उस समय बड़ा हिटर माना जाता था पर टीम के टॉप ऑर्डर के फ्लॉप हो जाने के बाद उन्होंने गजब का संयम का प्रदर्शन किया. उन्होंने शुरूआत धीमी की पर अंत में बिल्कुल तेजी से बल्लेबाजी की. उस मैच का जिक्र करते हुए कीर्ति पाटिन ने बताया था कि हम लोग कप्तान के डर से सुनील गावस्कर के पीछे छिप गए थे। हमने देखा कि 10 मिनट के बाद एक ताली और 10 मिनट के बाद दूसरी ताली. जैसे-जैसे तालियां बढ़ती गईं, हम लोग ऊपर उठते गए. हमने देखा कि कपिल को पचास हो गए.

मेरे करियर में कपिल देव की यह पारी सर्वश्रेष्ठ थी. इस मैच में कपिल देव ने भारत के लिए 175 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी. पूरी टीम कपिल देव की इस पारी के बाद रोमांचित हो गई थी और पूरे ड्रेसिंग रूम में जान भर गई थी. कपिल जब यह पारी खेलकर ड्रेसिंग रूम में आकर हंसे तो सभी खिलाड़ियों की जान में जान आई.

आपको बता दें कि अभिनेत रणवीर सिंह की कपिल देव पर फिल्माई गई फिल्म 1983 का ट्रेलर आज ही लांच हुआ है. इस फिल्म में कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं. वहीं कपिल देव की पत्नी (Kapil Dev Wife) का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं.

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग