20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीसरे टी-20 में ख्वाजा लेंगे चोटिल फिंच की जगह

भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज गंवा चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम को चोटिल कप्तान आरोन फिंच के बाहर होने से तगड़ा झटका लगा है।
less than 1 minute read
Google source verification
भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज गंवा चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम को चोटिल कप्तान आरोन फिंच के बाहर होने से तगड़ा झटका लगा है।

फिंच के बाएं पैर की मांसपेशियों में गत शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच के दौरान खिंचाव आ गया था, जिसके कारण वह रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह उस्मान ख्वाजा को टीम में शामिल किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय चयन पैनल ने तीसरे मैच में कप्तान पद के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अपनी सिफारिश भेज दी है। 29 वर्षीय फिंच ने दूसरे टी-20 मैच में 48 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली थी, लेकिन इस दौरान वह चोटिल हो गए थे।
Aarron Finch

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खेल चिकित्सा मैनेजर एलेक्स कॉन्टोरिस ने कहा, 'फिंच के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि चोट कितनी गंभीर है, लेकिन हम जानते हैं कि वह रविवार को सिडनी में होने वाले तीसरे मैच में नहीं खेल पाएंगे।

वहीं फिंच ने कहा, 'चोट लगने से मैं बेहद निराश हूं। उम्मीद है कि इसके कारण मैं लंबे समय तक टीम से बाहर नहीं रहूंगा, क्योंकि जल्द ही आईसीसी वर्ल्ड टी-20 शुरू होने वाला है, मैं चिकित्सकों की राय के अनुसार चलूंगा।'