
नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के चमकते सितारे हार्दिक पांड्या इस दौर में काफी चर्चाओं में बने रहते हैं। किसी भी मुद्दे को उठाकर आप बात कर लीजिए हार्दिक पांड्या की चारों तरफ बल्ले-बल्ले ही हो रखी है। चाहे वो उनका हेयर स्टाइल हो, लुक्स हो, गेटअप हो या फिर क्रिकेट हो। क्रिकेट में भी चाहे बैटिंग हो या बॉलिंग पांड्या ने सभी फील्ड्स में अपना भौंकाल टाइट कर रखा है। लेकिन अब ऐसा हो सकता है कि आने वाले कुछ टाइम तक चर्चाएं हार्दिक की न हो, लेकिन पांड्या की तो होनी ही है। ज़्यादा कंफ्यूज़ होने की कोई ज़रुरत नहीं है। क्योंकि हम पांड्या की ही बात कर रहे हैं। बस फर्क इतना ही है कि यहां नाम चेंज हो गया है।
दरअसल हम हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या की बात कर रहे हैं। विश्व में अपनी अलग और अनोखी पहचान बना चुके आईपीएल का यह खिलाड़ी प्यार के चक्कर में तो पहले ही पड़ चुका था, जिसका अब विस्तार होने जा रहा है। कहने का मतलब ये है कि क्रुणाल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने जा रहे हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से टॉप ऑल राउंडर क्रुणाल अपनी गर्लफ्रेंड पांखुरी शर्मा के साथ शादी कर रहे हैं। क्रुणाल की शादी को लेकर उनकी पूरी फैमिली में काफी खुशी का माहौल बना हुआ है। हार्दिक के बड़े भैय्या क्रुणाल पिछले डेढ़ साल से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनसिप में हैं। दोनों की शादी मुंबई में होगी।
मिली जानकारी के मुताबिक क्रुणाल और पांखुरी की शादी अगले महीने (दिसंबर) की 27 तारीख को होगी। जबकि शादी की रिसेप्शन पार्टी भी इसी दिन शाम को होगी। शादी के लिए मुंबई के एक 5 स्टार होटल को बुक किया गया है। बताया जा रहा है कि क्रुणाल की शादी में परिवार वालों के अलावा क्रिकेट जगत की हस्तियां ही शामिल होंगी। इसके साथ ही कुछ खास लोग भी इस शादी में शिरकत करेंगे।
Published on:
20 Nov 2017, 7:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.