नई दिल्ली। आईपीएल में दुनिया भर से खिलाड़ी आते है, जिसमें सभी का मकसद होता है की वो सबसे ज्यादा रन बना सकें। जो भी बल्लेबाज आईपीएल खेलता है उसकी नज़र ऑरेंज कैप पर होती है। बता दे की ऑरेंज कैप सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ही मिलती है। अलग अलग देशों से आए खिलाड़ी ऑरेंज कैप की होड़ में लग जाते है। आईपीएल इतिहास में कई ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने इसे हासिल किया है और कई बल्लेबाज तो ऐसे भी है जिन्होंने एक बार नही बार बार इसे जीता है।