31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर महीने करीब 32 लाख रुपये का गांजा फूंक देते हैं माइक टायसन, खराब हुई तबीयत व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए

टायसन साइटिका फ्लेयर-अप से पीड़ित हैं, इसमें पीठ की समस्या होती है जो उन्हें लंबे समय से है। टायसन की यह हालत लगातार गांजा लेने की वजह होना बताया जा रहा है। दो साल पहले इसी समस्या की वजह से वह कई हफ्तों के लिए बिस्तर पर चले गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 21 Aug 2022, 10:41 AM IST

mike_tyson.jpg

Mike Tyson cannabis Smoking: जब भी दुनिया के महान बॉक्सरों का जिक्र होगा सभी जे जहां में मोहम्मद अली के बाद एक ही नाम आता है। वह नाम अमरीकी बॉक्सर माइक टायसन का है। 56 साल के टायसन हाल ही में मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर दिखे थे। अपने स्टार को व्हीलचेयर पर देख फैंस का दिल पसीज गया, टायसन की तबीयत बेहद खराब बताई जा रही है। इसकी बड़ी वजह उनके गांजा पीने की लत है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टायसन साइटिका फ्लेयर-अप से पीड़ित हैं, इसमें पीठ की समस्या होती है जो उन्हें लंबे समय से है। टायसन की यह हालत लगातार गांजा लेने की वजह होना बताया जा रहा है। दो साल पहले इसी समस्या की वजह से वह कई हफ्तों के लिए बिस्तर पर चले गए थे। इसी महीने की शुरुआत में उन्हें स्टिक के सहारे चलते हुए देखा गया था। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, माइक टायसन हर महीने गांजे पर करीब 32 लाख रुपये (£34,000) खर्च करते हैं। टायसन अपने 420 एकड़ के खेत में गांजा उगाते हैं। इसके लिए उन्होंने कानूनी रूप से मंजूरी भी ली है।

यह भी पढ़ें: शिखर धवन को मिली 'लव बाइट', फोटो शेयर कर फैंस से पूछा और किसे चाहिए?

माइक टायसन को गांजा फूंकने की लत है। स्वास्थ्य की समस्या के बाद भी इसमें कमी नहीं आ रही है। द बैडेस्ट मैन ऑन द प्लानेट के नाम से महशूर टायसन को नशे की लत है और यह बात किसी से छिपी नहीं है। यहां तक कि दक्षिणी कैलिफोर्निया में उनका एक भांग का खेत भी है। हाल ही में एक पोडकास्ट में माइक टायसन ने कहा था कि उनकी एक्सपायरी डेट करीब है। अब माइक टायसन को व्हीलचेयर पर देखा गया है। इस वाकये ने उनके फैन्स को काफी निराश किया है।

यह भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में खेले गए कभी ना भूल पाने वाले मुकाबले


पॉडकास्ट पर बोलते हुए उन्होंने कहा था, 'हम सभी एक दिन मरने वाले हैं। जब मैं खुद को आईने में देखता हूं, तो मुझे अपने चेहरे पर वे छोटे धब्बे दिखाई देते हैं। मैं कहता हूं- वाह। इसका मतलब है कि मेरी एक्सपायरी डेट करीब आ रही है, जल्द ही।' टायसन ने आखिरी आधिकारिक मुकाबला जून 2005 में खेला था और इस पूर्व हैवीवेट चैम्पियन ने 1996 के बाद कोई खिताब नहीं जीता है।