27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीरज चोपड़ा मैदान में वापसी के लिए तैयार, इस बड़ी लीग में खेलते नज़र आएंगे ओलम्पिक चैंपियन

Neeraj chopra comback: नीरज चोपड़ा पिछले महीने लगी ग्रोइन की मामूली चोट से उबर चुके हैं और 26 अगस्त को स्विट्जरलैंड के लुसाने में डायमंड लीग में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। 24 साल के चोपड़ा को मेडिकल टीम ने 4 हफ्ते के आराम की सलाह दी थी जिसके बाद वह बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत से सिर्फ 2 दिन पहले इन खेलों से हट गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 24 Aug 2022, 8:48 AM IST

neeraj.png

Neeraj Chopra olampic throw: टोक्यो ओलिंपिक में 87.58 मीटर लंबा भाला फेंक गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है। नीरज स्विट्जरलैंड के लुसाने में होने वाली डायमंड लीग 2022 से ट्रैक पर वापसी करेंगे। लुसाने चैपिंयनशिप में नीरज चोपड़ा की वापसी स्पर्धा होगी। नीरज चोट के कारण इस वर्ष जुलाई-अगस्त में हुए बमिर्ंघम राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गए थे।

24 जुलाई को यूजीन, यूएसए में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान स्टार एथलीट को चोट लग गई थी। 24 वर्षीय एथलीट वर्तमान में जर्मनी के सारब्रुकन में अपने कोच डॉ क्लॉस बाटरेनिएट्स और फिजियो ईशान मारवाह के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर जीतने के बाद, नीरज ने डायमंड लीग खिताब के बारे में बात की थी, जिसे वह अपने करियर में जोड़ना चाहते हैं, जिसमें 2018 में एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल भी शामिल हैं।

जून में स्टॉकहोम इवेंट के बाद इस सीजन में डायमंड लीग चोपड़ा की यह दूसरी प्रतियोगिता होगी। उन्होंने उस इवेंट के दौरान 89.94 मीटर की ओपनिंग थ्रो के साथ एक महीने में दूसरी बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था। ओलंपिक चैंपियन स्टॉकहोम में विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स के बाद दूसरे स्थान पर रहे और वह पहली बार डायमंड लीग इवेंट में शीर्ष तीन में समाप्त हुआ था।

डायमंड लीग में दूसरी बार उतरने जा रहे चोपड़ा डायमंड लीग सर्किट में जीतने वाला पहला भारतीय बनने की कोशिश करेंगे। 24 वर्षीय विश्व के रजत विजेता चोपड़ा डायमंड लीग क्वालिफिकेशन तालिका में सात अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। उनके साथ मुकाबले में ओलम्पिक और विश्व के पदक विजेता एथलीट रहेंगे। यह मीट 26 अगस्त को होगी।

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग