2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक

Neeraj Chopra Won Silver Medal in World Athletics Championship 2022: टोक्यो ओलंपिक के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने आज हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के मैन जेवलिन थ्रो के फाइनल में सिल्वर पदक जीता है। भारत की तरफ से नीरज ने इस प्रतियोगिता में 19 साल बाद पदक जीता है, उनसे पहले अंजू बॉबी जार्ज ने लॉन्ग जंप में साल 2003 में कांस्य पदक जीता था।वहीं इस वर्ल्ड चैंपियनशिप के जैवलिन के फाइनल में ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने गोल्ड मेडल जीता है तो वही चेक गणराज्य के जाकुब वादलेज कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे। अब नीरज की निगाहें कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्डन पदक जीतने पर होंगी। खैर इस आर्टिकल में हम आपको उनकी टोटल नेटवर्थ यानी की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 24 Jul 2022, 3:54 PM IST

Neeraj Chopra

Neeraj Chopra

इतनी संपत्ति के मालिक हैं नीरज चोपड़ा

टोक्यो ओलंपिक 2020 के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा मीडिया खबरों के अनुसार लगभग 3 मिलियन डॉलर के मालिक हैं यानी कि इसे इंडियन रूपए में आंका जाए तो यह 22 से 24 करोड़ के रुपए के बराबर है। हालांकि इस बात में पूरा दम है कि आने वाले सालों में उनकी संपत्ति में बेहिसाब इजाफा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा उनके पास महिंद्रा की XUV 700 कार है। वैसे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में नीरज ने सिल्वर पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें : भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने खरीदी नई कार

Neeraj Chopra Age, Girlfriend

वहीं नीरज चोपड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह है अभी मात्र 24 साल के हैं और उन्होंने दुनिया भर में नाम कमा लिया है। एक मीडिया इंटरव्यू में नीरज ने कहा था कि उनकी अभी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है लेकिन जब उन्हें कोई अच्छी लड़की पसंद आएगी तो वह जरूर इस बारे में सबको बताएंगे। बता दें कि नीरज चोपड़ा अपने पुश्तैनी घर हरियाणा के पानीपत में एक संयुक्त परिवार में रहते हैं।

यह भी पढ़ें : 2019 के बाद भारतीय टीम के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज