31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diamond League: नीरज चोपड़ा की होगी वापसी, जेस्विन एल्ड्रिन और श्रीशंकर भी लेंगे हिस्सा

टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि भाला फेंक में भारत के ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा को चेक गणराज्य के याकूब वालेच और जर्मनी के जूलियन वेबर चुनौती देंगे। आयोजकों ने लुसाने डायमंड लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इसमें नीरज चोपड़ा के अलावा भारत के लॉन्ग जंपर जेस्विन एल्ड्रिन और श्रीशंकर भी शामिल होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 22 Jun 2023, 3:49 PM IST

neeraj.png

Neeraj Chopra Lausanne Diamond League: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और भारत के दिग्गज जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा जल्द लुसाने डायमंड लीग में वापसी करने जा रहे हैं। मांसपेशियों में चोट के चलते भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीदरलैंड में चार जिन से होने वाले फैनी ब्लैंकर्स कोएन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाये थे और फिनलैंड में 13 जून को पावो नूरमी खेलों से अपना नाम वापस ले लिया था। ऐसे में लुसाने डायमंड लीग में नीरज की वापसी भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है।

टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि भाला फेंक में भारत के ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा को चेक गणराज्य के याकूब वालेच और जर्मनी के जूलियन वेबर चुनौती देंगे। आयोजकों ने लुसाने डायमंड लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इसमें नीरज चोपड़ा के अलावा भारत के लॉन्ग जंपर जेस्विन एल्ड्रिन और श्रीशंकर भी शामिल होंगे। नीरज को 27 जून को गोल्डन स्पाइक ओस्ट्रावा (चेक रिपब्लिक) में भी खेलना है, लेकिन नीरज की ओर से इसमें भी खेलने की आधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है।

नीरज ने 29 मई को ट्वीट करते हुए बताया था कि उन्हें मसल स्ट्रेन हुआ है और ऐसा ट्रेनिंग करते समय हुआ था। इसके बाद मेडिकल टीम ने उनकी जांच की जिसके बाद फैसला किया गया कि चोट को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया जाए और इसलिए नीरज ने एफबीके गेम्स से नाम वापस लेने का फैसला किया ताकि चोट बढ़े नहीं।

बता दें उन्होंने पांच मई को दोहा में हुई डायमंड लीग में 88.67 मीटर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद ही वे प्रेक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। 19 से 27 अगस्त को बुडापेस्ट (हंगरी) में वर्ल्ड चैंपियनशिप खेली जानी है। यहां नीरज एक और गोल्ड जीतने की कोशिश करेंगे। इसके बाद डायमंड लीग फाइनल्स और एशियाई खेलों में भी उन्हें भाग लेना है।