64 वी नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में ओडिशा से ताल्लुक रखने वाली श्रीयंका सान्दगी ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में पहला स्थान हासिल किया। सान्दगी ने इस प्रतियोगिता में 454.9 के साथ स्वर्ण,मानसी कठैत जिनका ताल्लुक मध्य प्रदेश से उन्होंने 453.5 के साथ रजत और आयुषी पोद्दार ने 440.9 के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।इस चैंपियनशिप में भारतीय युवाओं का बोलबाला रहा । कई मौकों पर नए खिलाड़ी ने अनुभवी खिलाड़ियों को पछाड़ा।