21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ashes 2021:इंग्लिश कप्तान जो रूट का बड़ा बयान,बोले-एशेज सीरीज से मेरी कप्तानी परिभाषित होगी,पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया के घोषित किया प्लेइंग-XI

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट 8 दिसंबर से ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टेस्ट से पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने बड़ा बयान दिया है , रुट बोले - आगामी एशेज सीरीज में टीम का प्रदर्शन उनकी कप्तानी को परिभाषित करेगा और मुझे अपने टीम पर पूरा भरोसा है।गाबा टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। डेविड वॉर्नर और मार्कस हैरिस पहले टेस्ट में ओपन करते नजर आएंगे।

2 min read
Google source verification
joe.jpg

8 दिसंबर से शुरू हो रहे कैसे श्रृंखला से पहले इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट का कहना है इस एसएस सीरीज में टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है यही उनकी कप्तानी को परिभाषित करेगा इस बार एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड की टीम से काफी उम्मीदें हैं कि यह टीम ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऑस्ट्रेलिया को हरा पाएगी ।हालांकि कंगारुओं को उनके घर में मात देने इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होने वाला है।

एक इंटरव्यू के दौरान रूट ने कहा - बेशक यह सीरीज मेरी कप्तानी को परिभाषित करने वाला होगा. मैं इतना भी बच्चा नहीं हूं कि मुझे इस बात का ज्ञान नहीं है ।अगर आप देखें की अंग्रेजी कप्तानों और अंग्रेजी टीमों के लिए ऑस्ट्रेलिया में जितना कितना कठिन रहा है ।हमारे लिए यह बढ़िया मौका है, और मैं इसको लेकर काफी उत्साहित हूं ।अगर पिछले कुछ दिनों में हमारे खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखा जाए तो काफी शानदार रहा है । पूरी टीम बेसब्री से इस श्रृंखला के शुरू होने का इंतजार कर रही है।

पहला टेस्ट मैच ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेला जाएगा पिछले 25 सालों से इंग्लैंड की टीम के लिए इस मैदान पर जीत दर्ज करना काफी मुश्किल रहा है। हालांकि भारतीय टीम ने इसी साल के शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ऑस्ट्रेलिया के अजेय रहने के घमंड को चकनाचूर किया था ।भारत ने चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में यहां 3 विकेट से जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर 2-1 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर 35 साल बाद हार का स्वाद चखा था। इंग्लैंड की टीम भी अभी शानदार फॉर्म में है |क्या इंग्लैंड भी इस कारनामे को दिखा पाती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिसबेन में होने वाले एशेज श्रृंखला के पहले मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में ट्रेविस हेड और मिशन स्टार्ट को जगह दी है| तेज गेंदबाज पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने घरेलू जमीन पर इंग्लैंड के खिलाफ इस श्रृंखला में दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क पर भरोसा दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम के प्लेइंग इलेवन में जगह दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इस मैच में ओपनिंग डेविड वॉर्नर और मार्कस हैरिस करेंगे।

Australia Playing-XI : डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस,स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड |

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग