30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC T20 World Cup PAK vs NAM: नामीबिया के सामने पाकिस्तान ने दर्ज की आसान जीत

पाकिस्तान ने नामिबिया को 45 रन से हरा दिया. आज हुए मुकाबले में नामिबिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान ने शतकीय साझेदारी निभाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

saurav Kumar

•

Updated: 2 Nov 2021, 11:21 PM IST

rizwan

Rizwan

पाकिस्तान ने नामिबिया को 45 रन से हरा दिया. आज हुए मुकाबले में नामिबिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान ने शतकीय साझेदारी निभाई। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामिबिया टीम की शुरूआत ठीक नहीं रही और सिर्फ 8 रन के स्कोर पर माइकल वैन लिंगेन गेंदबाज हसन अली का शिकार बने. इसके बाद 55 के स्कोर पर स्टीफन बार्ड रनआउट हो गए. नामिबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस 10 गेंदो पर 15 रन बनाकर आउट हुए. नामीबिया के ओर से डेविड विसी ने सबसे अधिक 43 रन की पारी खेली. पाकिस्तान के ओर से हसन अली, इमाद वसीम, हारिस रउफ, शादाब खान ने एक विकेट झटका.

बाबर-रिजवान के सामने नामीबिया ने टेके घुटने

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने नामिबिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. पाकिस्तानी बल्लेबाजों के सामने नामिबिया के गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाए. पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान बाबर आज़म के साथ मोहम्मद रिज़वान ने अच्छी साझेदारी की. दोनों ने मिलकर टीम के लिए 113 रन जोड़े. बाबर आज़म ने 49 गेंदो में 70 रनों की पारी खेली. वहीं, मो. रिज़वान 50 गेंदो में 79 रन बनाकर नाबाद रहे. इनके अलावा मो. हाफिज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 16 गेंद में पाँच चौके जड़कर 32 रन बनाए और फकर ज़मान ने 5 रन टीम के स्कोर में जोड़े. पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर कुल 189 रन बनाए.

15वें ओवर की शुरुआत में नामिबिया ने पाकिस्तान को पहला झटका दिया. गेंदबाज डेविड विज़ ने पाकिस्तान के 113 स्कोर पर कप्तान बाबर आज़म का विकेट चटकाया. इसके बाद 122 के स्कोर पर गेंदबाज जान फ्रिलिंक ने फकर ज़मान को चलता किया.