28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने किया सुसाइड

एशियन पैरा गेम्स में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के दिग्गज एथलीट नीरज यादव की मौत हो गई। 42 वर्षीय नीरज यादव का शव उनके घर पर मिला। प्रारंभिक जांच में उनकी मौत की वजह जहर खाने से बताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 28 Oct 2026, 1:10 PM IST

neeraj

नीरज यादव पैरा एथलीट

एशियन पैरा गेम्स में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के दिग्गज एथलीट नीरज यादव की मौत हो गई। 42 वर्षीय नीरज यादव का शव उनके घर पर मिला। प्रारंभिक जांच में उनकी मौत की वजह जहर खाने से बताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

नीरज के कोच ने की मौत की पुष्टि

नेशनल चीफ पैरा-एथलेटिक्स कोच एस. सत्यनारायण ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नीरज ने अपने फ्लैट पर सुसाइड कर लिया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। इस कदम के पीछे का कारण अभी पता नहीं चला है।

2015 में अपना एथलेटिक्स करियर शुरू किया

उत्तर प्रदेश के रहने वाले नीरज भारत के जाने-माने पैरा-एथलीटों में से एक थे। उन्होंने लगभग सात साल तक व्हीलचेयर टेनिस खेलने के बाद 2015 में अपना एथलेटिक्स करियर शुरू किया था। उन्होंने 2016 में फाजा ग्रैंड प्रिक्स में पुरुषों के शॉट पुट और डिस्कस एफ55 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।

2018 एशियन पैरा गेम्स में गोल्ड मेडल जीता

2018 एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने 29.84 मीटर के एशियन रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था। नीरज ने अक्टूबर 2023 में चीन के हांगझोऊ में 2023 में हुए एशियन पैरा गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीते, जिसमें उन्होंने एफ54/55/56 क्लास में डिस्कस थ्रो में गोल्ड जीता और पुरुषों की एफ55 कैटेगरी में जैवलिन में गोल्ड मेडल जीता। 2022 में, उन्होंने मोरक्को में माराकेच पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में एक नए इंडियन नेशनल रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता।

7 साल की उम्र में पोलियो का पता चला था

नीरज को 7 साल की उम्र में पोलियो का पता चला था। इसके बाद से व्हीलचेयर के सहारे उन्होंने खेल के क्षेत्र में ऊंचाई हासिल की। उन्होंने लगभग सात साल तक व्हीलचेयर टेनिस खेलने के बाद 2015 में अपना एथलेटिक्स करियर शुरू किया। जल्द ही वह इंडियन स्क्वॉड में शामिल हो गए। इंडोनेशिया 2018 एशियन पैरा गेम्स में जैवलिन एफ55 क्लास में गोल्ड मेडल ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। नीरज को 2015 दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स मीट में सफलता मिली थी। उन्होंने शॉट पुट, जैवलिन और डिस्कस इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीता था।

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग