ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन (Tim Paine) के अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने के घोषणा के बाद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) को ऑस्ट्रेलियाई टीम का नया कप्तान बनाय गया है. पैट कमिंस अब ऑस्ट्रेलिया पुरष क्रिकेट टीम (Australia Men’s Cricket Team) की कमान संभालेंगे. पैट कमिंस को नया कप्तान बनाए जाने का ऐलान शुक्रवार को किया गया. पैट कमिंस के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को ऑस्ट्रेलिया टीम का नया उपकप्तान नियक्त किया गया है. दरअसल ऑस्ट्रेलिया को नया कप्तान बनाने की नौबत पूर्व कप्तान टिम पेन के कप्तानी छोड़ने के बाद आई. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन कुछ दिन पहले विवादों में घिरे थे. टिम पेन सेक्स्टिंग स्कैंडल के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था. साल 2017 में टिम पेन ने अपनी एक महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज और फोटो भेजने के बादयह कदम उठाया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) द्वारा यह टेक्सट सार्वजनिक करने के बाद पेन ने टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है.