11 जुलाई 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

PKL 12: प्रो कबड्डी में सबसे पहले करोड़पति बना ये खिलाड़ी, आज भी इसके सामने मैट पर कांपते हैं रेडर्स!

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है लेकिन इस खेल ने बहुत कम समय में काफी ऊचाई हासिल कर ली है। पहले सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी 12 लाख 80 हजार में बिका था तो 10वें सीजन 2.6 करोड़ तक पहुंच गया।

Pro Kabaddi Fazel Atrachali (Photo- Pro Kabaddi)
Pro Kabaddi Fazel Atrachali (Photo- Pro Kabaddi)

First Millionaire of PKL: प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत साल 2014 में हुई। 2015 में एक ऐसे खिलाड़ी की एंट्री हुई जो रेडर्स के लिए मैट पर काल बन गया। उसके सामने दिग्गज रेडर्स भी रेड करने से घबराने लगे। प्रो कबड्डी में 10 सीजन खेलने के बाद वो खिलाड़ी 500 से अधिक टैकल प्वाइंट्स हासिल कर चुका है, जो प्रो कबड्डी इतिहास में सबसे ज्यादा है। वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पहले ही सीजन में यू मुंबा को चैंपियन बनाने वाले ईरान कि फजल अत्राचली हैं। फजल अत्राचली दबंग दिल्ली की जर्सी में दिखाई देंगे। पिछले सीजन वह बंगाल वॉरियर्स का हिस्सा रहे थे। अत्राचली प्रो कबड्डी इतिहास में सबसे पहले 1 करोड़ की बोली हासिल करने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्हेंन सीजन 6 में यू मुंबा ने एक करोड़ में खरीदा था।

फजल अत्राचली पीकेएल इतिहास में सबसे सफल डिफेंडर हैं। ईरान से ताल्लुक रखने वाले इस राइट कॉर्नर डिफेंडर ने अपनी शानदार तकनीक और रणनीति के दम पर कबड्डी की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। फजल ने प्रो कबड्डी में अपने करियर की शुरुआत 2015 में यू मुम्बा के साथ की थी। तब से उन्होंने कई टीमों, जैसे पटना पाइरेट्स, गुजरात जायंट्स, पुणेरी पलटन और बंगाल वॉरियर्स के लिए खेला है। 2024 तक फजल ने 188 मैच खेले हैं और 545 टैकल पॉइंट्स हासिल किए हैं, जो पीकेएल इतिहास में किसी भी डिफेंडर का सर्वाधिक स्कोर है।

फजल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है दो बार पीकेएल खिताब जीतना। 2015 में उन्होंने यू मुम्बा के साथ पहला खिताब जीता, जहां उनकी डिफेंसिव रणनीति ने टीम को फाइनल में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद 2016 में पटना पाइरेट्स के साथ खेलते हुए उन्होंने दूसरा खिताब अपने नाम किया। इन दोनों सीज़न में फजल ने न केवल अपनी डिफेंसिव स्किल्स का प्रदर्शन किया, बल्कि एक कप्तान और लीडर के रूप में भी अपनी छाप छोड़ी। उनकी नेतृत्व क्षमता ने युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया और टीमों को एकजुट रखने में मदद की।

अत्राचली के PKL में आंकड़े

फजल ने अब तक कुल 188 मैच खेले हैं और 557 अंक हासिल किए हैं। 10 सीजन खेलने के बाद उनके नाम सिर्फ 12 रेड प्वाइंट्स हैं लेकिन टैकल प्वाइंट्स के मामले में वह सबसे आगे हैं। उन्होंने करियर में 32 हाई 5, 36 सुपर टैकल और 944 टैकल्स शामिल हैं। उनकी डिफेंस में क्षमता अब दबंग दिल्ली की ताकत को मजबूत करेगी और टीम को दूसरे खिताब के लिए तैयार करेगी।

ये भी पढ़ें: WTC 2025 Final को लेकर बड़ी इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी, जानें आईपीएल में इनका प्रेडिक्शन कितना हुआ सच