देश के एथलीट्स ने पीएम मोदी को गिफ्ट की थी ये चीजें
टोक्यो ओलंपिक 2020 और पैरालंपिक खिलाड़ियों ने पीएम मोदी को अपने गलव्स, रैकेट, फेनसिंग, भाला आदि चीजें गिफ्ट किए थे। संस्कृति मंत्रालय द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को मिले 1300 गिफ्ट की ई-नीलामी की जा रही है। इस नीलामी में टोक्यो ओलंपिक 2020 में पहली बार क्वालिफाई करने वालीं चदलवदा अनंधा सुंदररमन भवानी देवी की फेनसिंग, टोक्यो 2020 पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट कृष्ण नागर और सिल्वर मेडल विजेता सुहास एलवाई के बैडमिंटन और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के भाले की भी बोली लगाई जा रही है।