
Portugal
Portugal Players Corona Positive: पुर्तगाल के टीम के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. टीम के लिए यह खबर काफी निराश कर सकती है. दरअसल, पुर्तगाल के बेलेनेंस एसएडी फुटबॉल क्लब के 13 खिलाड़ी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन वायरस से संक्रमित हो गए हैं. सोमवार को ही मीडिया रिपोर्ट्स में नेशेनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ डॉ. रिकाडर जॉर्ज का हवाला देते हुए इस बात की पुष्टि किया है.
आईएनएसए के अनुसार संक्रमित खिलाड़ियों के संपर्क में आए सभी लोगों को उनके टीकाकरण की स्थिति को जाने बिना क्वारंटीन कर दिया गया है. क्वारंटीन में करके उनका नियमित तरीके से कोरोना टेस्ट किया जाएगा. पुर्तगाल के सार्वजनिक प्रसारक आरटीपी ने बताया कि पिछले हफ्ते क्लब के एक खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे. जिसके बाद पूरे क्लब के खिलाड़ियों और स्टॉप का कोरोना टेस्ट किया गया. जिसमें कुल 17 खिलाड़ी और स्टॉफ सदस्य पॉजिटिव पाए गए थे.
कोरोना के नए वैरिएंट की पहचान ओमिक्रोन की पिछले हफ्ते ही WHO ने पुष्टि की थी. WHO ने इस नए कोरोना वायरस वैरिएंट का नाम ओमिक्रॉन रखा है जो ग्रीक वर्णमाला का 15वां अक्षर है.
मेसी ने रिकॉर्ड सातवीं बार बेलोन डी ओर का जीता खिताब
वर्तमान में विश्व के सबसे लोकप्रिय फुटबॉलर में से एक लियोनेल मेसी ने साल 2021 में बेलोन डी'ओर अवार्ड जीत लिया है . अर्जेंटीना के तरफ से खेलने वाले लियोनेल मेसी ने रिकॉर्ड सातवीं बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है. मेसी से ज्यादा इस अवार्ड को आज तक किसी फुटबॉलर ने नहीं जीता. पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टीयानो रोनाल्डो और बायर्न म्युनिख के स्टार खिलाड़ी रॉबर्ट लेंवाडोवस्की को पीछे छोड़ मेसी ने यह खिताब अपने नाम किया.
Published on:
30 Nov 2021 03:25 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
