
22 दिसंबर से प्रो कबड्डी लीग कहां का सीजन शुरू होने वाला है प्रो कबड्डी लीग कि अगर सबसे सफल खिलाड़ियों की बात की जाएगी तो पहला नाम प्रदीप नरवाल का ही आएगा जिन्हें डुबकी किंग के नाम से भी लोग बुलाते हैं पटना पाइरेट्स को तीन बार खिताब जिताने वाले प्रदीप नरवाल इस साल नई टीम के लिए खेलने वाले हैं|
प्रदीप नरवाल को नीलामी में यूपी योद्धा ने खरीदा और प्रदीप नरवाल प्रो कबड्डी लीग इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए। यूपी योद्धा इस सीजन अपना पहला मुकाबला 22 दिसंबर को गत चैंपियन बंगाल वारियर्स के खिलाफ खेलेगा।
इस समय सभी टीमों की तैयारी जोर शोर से चल रही है। सीजन शुरू होने से पहले प्रदीप नरवाल ने कहा - "मैं बहुत खुश हूं और यूपी योद्धा के लिए खेलने को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हूं। मेरे ऊपर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं है। अगर दबाव लेंगे तो हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। मेरी कोशिश है कि बिना दबाव लिए ही खेलूं।पटना पाइरेट्स काफी अच्छी टीम है और मैं उनके लिए 5 सीजन खेला हूं। यूपी योद्धा भी काफी अच्छी टीम है और 2 महीने तक हमारा लंबा कैंप भी लगेगा ।हमारी टीम का माहौल काफी अच्छा है। हमारे पास अच्छे रेडर्स और डिफेंडर है। इसी वजह से हमारे ऊपर ज्यादा दबाव नहीं आएगा। मैंने लगातार प्रैक्टिस की है और कुछ मैच भी खेले हैं। मेरी पूरी कोशिश टीम के लिए अच्छे से अच्छा करने पर ही होगा।
2 साल के लंबे अंतराल के बाद प्रो कबड्डी लीग का आयोजन हो रहा है। इस बार आठवीं सीजन का आयोजन बिना फैंस के ही होगा ।प्रदीप नरवाल ने टूर्नामेंट के अपने सबसे बड़े गोल के बारे में कहा कि टूर्नामेंट जीतना मेरा सबसे बड़ा गोल है और इस बार हम ट्रॉफी जीतकर ही रहेंगे। फैंस हमें देखने आते थे और चीयर भी करते थे। उन्हें देखकर काफी खुशी मिलती थी। लेकिन इस बार उनके बिना मैच खेलना होगा हम सभी फैंस को काफी मिस करेंगे। जब फैंस के बीच हम खेलने उतरते हैं तो हमें एक सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होता है।
Published on:
18 Dec 2021 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
