
प्रियांशी प्रजापति ने विश्व चैंपियनशिप बुल्गारिया में कांस्य पदक जीता
टीटी नगर स्टडियम में बैडमिंटन के ट्रायल
टीटी नगर स्टेडियम में डे बोर्डिंग के लिए चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10 से 12 वर्ष के खिलाडि़यों को ट्रायल हुए। इस दौरान उन्हें नि:शुल्क प्रशिक्षण उपकरण और कॉम्पीटिशन एक्सपोजर की सुविधा दी जा रही है। दो दिनों तक चले ट्रायल में 80 खिलाडि़यों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ट्रायल की फाइनल लिस्ट सोमवार तक जारी होगी। खिलाडि़यों को बैडमिंटन अकादमी चीफ कोच रश्मि ने जज किया।
प्रियांशु, स्वाति, अमन, ऐश्वर्या और प्रियंका को खिताब
75वीं राज्य सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रियांशु, यश, स्वाति, अमन, ऐश्वर्या और प्रियंका ने खिताबी जीत दर्ज की है। पुरुष एकल फाइनल में प्रियांशु राजावत ने अलाप मिश्रा ने 2-1 से पराजित किया। स्वाति सोलंकी ने गौरी चित्ते को 2-0 से हराकर महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। मिश्रित युगल में यश रैकवार व ऐश्वर्या मेहता विजेता रहे। पुरुष युगल में यश रैकवार-अमन रैकवार ने पीयूष बोबडे-शुभम प्रजापति को 2-1 से हराकर खिताब जीता। महिला युगल में प्रियंका पंत-ऐश्वर्या मेहता ने स्वाति सोलंकी व भूमिका वर्मा को हराकर खिताब जीता। इस अवसर पर मध्यप्रदेश बैडमिंटन के सचिव अनिल चौघुले मौजूद रहे।
मप्र की कैनो स्पि्रंट टीम सीनियर नेशनल के लिए रवाना
उत्तराखंड में आयोजित होने वाली नेशनल सीनियर कैनो स्पि्रंट चैंपियनशिप के लिए मप्र की टीम घोषित की गई है। टीम में 30 खिलाडि़याें को जगह दी गई है। जिसमें 16 पुरुष और 14 महिला खिलाड़ी हैं। मप्र की टीम प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता 22 से 25 अगस्त तक गूलरभोज डैम में होगी।
Published on:
19 Aug 2022, 12:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.