2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pro Kabaddi League 2021: बंगाल वॉरियर्स के सामने जयपुर पिंक पैंथर्स ने टेके घुटने, आखिरी सेकंड में हुआ फैसला

PKL 2021: जयपुर पिंक पैंथर्स बंगाल वॉरियर्स से केवल 1 ही अंक पीछे थी। लेकिन, नबी बख्श के मास्टर स्ट्रोक के सामने जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाड़ियों की एक भी ना चली। नबी बख्श के जाल से जयपुर पिंक पैंथर्स का खिलाड़ी निकल ही नहीं सका और बंगाल वॉरियर्स ने 31-28 से जीत हासिल कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 3 Jan 2022, 9:55 PM IST

pro_kabaddi_league_2021_bengal_warriors_beats_jaipur_pink_panthers.jpg

Pro Kabaddi League

Pro Kabaddi League 2021: बंगाल वॉरियर्स और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच प्रो कबड्डी लीग के इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक खेला गया। सांसे थमा देने वाले इस मुकाबले में बंगाल ने 31-28 से जीत हासिल की। जयपुर पिंक पैंथर्स को शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन, अंतिम क्षण तक पिंक पैंथर्स ने बंगाल वॉरियर्स को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की। इस मैच में बंगाल वॉरियर्स के खिलाड़ी नबी बख्श ने मेला लूट लिया। नबी बख्श ही थे जिनकी बदौलत उनकी टीम ने अंतिम क्षणों में इस मुकाबले को जीतने में कामयाबी पाई।

दरअसल, हुआ यूं कि अंतिम कुछ सेकंड का खेल बचा था जयपुर पिंक पैंथर्स बंगाल वॉरियर्स से केवल 1 ही अंक पीछे थी। लेकिन, यहां पर नबी बख्श ने चला मास्टर स्ट्रोक और जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाड़ी को मैच की अंतिम रेड में सुपर टैकल करके फंसा लिया। नबी बख्श के जाल से जयपुर पिंक पैंथर्स का खिलाड़ी निकल ही नहीं सका और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं जीत के बाद नबी बख्श का रिएक्शन भी देखने लायक था।

नबी बख्श को मैदान पर गोते लगाते हुए देखा गया था। उनके इस सेलिब्रेशन की वजह से फैंस के दिलों में वह राज भी करते हैं। बता दें कि इस मुकाबले में 30 मिनट के बाद बंगाल की टीम 23-20 से आगे थी। यानी उसने 3 अंक की बढ़त बना ली थी लेकिन, मैच के दौरान कहीं पर भी ऐसा नहीं लगा कि वह जयपुर को आसानी से शिकस्त दे पाएगी।

वहीं अगर प्रो कबड्डी लीग 2021 में अब तक इन दोनों टीमों के प्रदर्शन पर बात करें तो बंगाल की टीम की यह 6 मैचों में तीसरी जीत है वहीं अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स की 5 मैचों में यह तीसरी हार है। फिलहाल बंगाल की टीम 10वें और जयपुर की टीम 9वें स्थान पर है।