
भारत के ओर से ओलंपिक मे दो बार कि पदक विजेता स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) इंडोनेशिया ओपन (Indonesia Open) के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की मिम युजिन के साथ हुए कड़े मुकाबले में सिंधु एक गेम गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी की और मैच को अपने नाम किया. इंडोनेशिया ओपन 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टफाइनल में सिंधु ने युजिन को 14-21, 21-19, 21-14 से हराया. दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला तीन सेटों तक चला.
दोनों के बीच हुआ कड़ा मुकाबला
आज हुए मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. पहले गेम में दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी 7-1 से पिछड़ रही थी पर फिर उन्होंने लगातार छह अंक हासिल किया औऱ ब्रेक तक 11-10 की बढ़त बना ली. इस लय को उन्होंने बरकरार रखा और पहला सेट सिंधु से जीत गई. हालांकि सिंधु ने दूसरे और तीसरे गेम में शानदार खेल दिखाया और अपने शानदार स्ट्रोक्स के दम पर कोरियाई खिलाड़ी को लंबी रैलियों में उलझा दिया. अपने बैडमिंटन अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए सिंधु ने दोनों गेम अपने नाम किया औऱ इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. सिंधु का अब सेमीफाइनल में जापान की असुका ताकाहाशी या थाईलैंड की इंतानोन रेचानोक के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा.
वहीं भारत के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में केबी साइ प्रणीत ओलंपिक चैंपियन और पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेनसन से होगा. इसके अलावा वर्ल्ड नंबर 16 पर काबिज प्रणीत ने फ्रांस के 70वी रैंक वाले खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव को 21-17, 14-21, 21-19 से हराया.
Published on:
26 Nov 2021 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
