31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे तेज 400 विकेट लेकर बनाया नया रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के दौरान टी20 फॉर्मेट में 400वां विकेट का आंकड़ा पूरा किया. राशिद ने अपने 289वें टी20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की, जो नया रिकॉर्ड है.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

saurav Kumar

•

Updated: 7 Nov 2021, 10:07 PM IST

rashid_khan.jpg

राशिद खान

अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के दौरान टी20 फॉर्मेट में 400वां विकेट का आंकड़ा पूरा किया. राशिद ने अपने 289वें टी20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की, जो नया रिकॉर्ड है. टी20 क्रकेट में इस मुकाम तक पहुंचने वाले वो चौथे गेंदबाज हैं. 23 साल के लेग स्पिनर राशिद खान ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को आउट कर यह कीर्तिमान बनाया.

सूची में ये खिलाड़ी भी शामिल
राशिद से पहले केवल तीन अन्य गेंदबाजों ने ही टी20 क्रिकेट फॉर्मेट में 400 विकेट का आंकड़ा पार किया है. यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो है, जिन्होंने 364 मैचों में यह अकड़ा पूरा किया था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी के नाम टी20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट है. उनके नाम 512 मैचों में 563 विकेट दर्ज हैं.टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वालों की सूची में इमरान ताहिर, जिन्होंने 320 मैचों में और सुनील नारायण जो की 362 मैचों में 400 विकेट लेने का रिकॉर्ड कायम किया है.

राशिद ने इस दौरान प्रति ओवर 6.34 रन दिए और इस मामले में 200 से अधिक मैच खेलने वालों में सिर्फ सुनील नारायण का आंकड़ा उन से बेहतर है. वह इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ इस टी20 विश्व कप के मैच में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 विकेट लेने वाले सबसे तेज गेंदबाज बने.

राशिद खान ने 53 मैचों में यह अकड़ा पार कर के श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड (76 मैच) को तोड़ा था. राशिद और मलिंगा के अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय में टिम साउदी और शाकिब अल हसन ने विकेटों का शतक पूरा किया है.