21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोहित शर्मा को एकदिवसीय प्रारूप का कप्तान बनाये जाने पर पूर्व कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान,जानिए क्या कहा

टीम इंडिया का नया एकदिवसीय कप्तान रोहित शर्मा को बना दिया गया है। T20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा को क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप की कमान सौंपी जा चुकी है। रोहित शर्मा को लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में कप्तान बनाए जाने पर पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का यह मानना है कि रोहित शर्मा ऐसे कप्तान है जो टीम में मौजूद रिसोर्सेज का अच्छे से फायदा उठाना जानते हैं। जानिए रवि शास्त्री का पूरा बयान-

2 min read
Google source verification

image

Paritosh Shahi

Dec 09, 2021

ravi_rohit.jpg

बीसीसीआई ने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से कल ट्वीट कर इस बात की घोषणा कर दी की रोहित शर्मा को भारत के लिमिटेड ओवर फॉर्मेट का कप्तान बना दिया गया है। इस साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ही पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एलान कर दिया था कि आगामी वर्ल्ड कप के बाद वह टी20 की कप्तानी छोड़ देंगे और बतौर प्लेयर टीम में योगदान देते रहेंगे।

एकदिवसीय और टी-20 में रोहित शर्मा के हाथों में कमान सौंपे जाने पर पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने अपनी राय दी है |रवि शास्त्री का मानना है कि रोहित शर्मा एक चतुर कप्तान हैं जो टीम में मौजूद रिसोर्सेज का फायदा अच्छे से उठाना जानते हैं। आगे रवि शास्त्री ने यह कहा कि रोहित किसी को बहुत प्रभावित करने के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचते।उनका हर फैसला टीम हित में होता है। शास्त्री ने कहा उन्हें आशा है कि रोहित अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को और आगे ले जाएंगे।

हेड कोच के तौर पर अपने कार्यकाल को याद करते हुए रवि शास्त्री ने कहा विराट कोहली और रोहित शर्मा को हर फॉर्मेट में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में शामिल होता देख उन्हें बहुत खुशी होती है। उन्हें गर्व है कि यह दोनों खिलाड़ी भारत के लंबे अरसे से शानदार प्रदर्शन कर रहा है।

शास्त्री ने आगे यह भी कहा कि टीम का कप्तान या कोच चाहे जो भी हो लेकिन सबका माइंडसेट एक जैसा ही है| हम सब की सोच एक जैसी थी। भारतीय तेज गेंदबाजों के बारे में बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा - भारत का पेस अटैक अभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पेस अटैकों में से एक है। भारत के पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाज है |जो विश्व के किसी भी पिच पर अपनी धारदार गेंदबाजी से मैच का रुख पलट सकते हैं।