30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोजर फेडरर ले सकते है टेनिस से संन्यास, कहा- कोर्ट पर चाहता हूं फेयरवेल

टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर इस खेल से संन्यास ले सकते हैं.टेनिस इतिहास में फेडरर, नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल ही तीन खिलाड़ी है जिन्होंने 20 पुरूष ग्रैंड स्लैम जीता है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

saurav Kumar

•

Updated: 18 Nov 2021, 7:19 PM IST

Roger Federer

Roger Federer

टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर इस खेल से संन्यास ले सकते हैं. इस साल जून में विबंलडन के शुरूआत के ठीक पहले फेडरर ने पिछले एक दशक पहले के पीट सम्प्रास के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए कहा कि पीट सोच रहा था कि मेरे पास टैंक में कितना लंबा वक्त है. यह उस वक्त की बात है जब मैं सिर्फ 30 वर्ष का था.

रोजर फेडरर ने कहा 31-33 वर्ष की उम्र में बहुत खिलाड़ी संन्यास लने की सोचते हैं. अपने अपने करियर के लिए जो बलिदान दिया, जिस तरह से खेला वह साल दर साल टूर के लिए खुद को पुश करना इतना आसान नहीं था. रोजर फेडरर इसी साल अगस्त में 40 साल के हुए है. उन्होंने कहा उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इस उम्र तक कोर्ट पर मौजूद होंगे वह भी तब जब वह कई घुटने के ऑपरेशन से गुजर चुके हैं.

विबंलडन से भी हो चुके हैं बाहर

टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर ने कहा कि उन्हें घुटने की सर्जरी के कारण अगले साल जून में विंबलडन तक वापसी की कोई उम्मीद नहीं है. फेडरर ने यह जानकारी ट्रिब्यून डि जिनीवे दैनिक को एक साक्षात्कार के दौरान दी. उन्होंने यह भी कहा कि अगर मैं विंबलडन में खेला तो यह बहुत हैरानी भरी बात होगी.

विंबलडन की शुरूआत 27 जून से होने वाली है. इस साल जुलाई में हुए विंबलडन के क्वार्टर फाइनल के सीधे सेटों में हारने बाद से फेडरर टूर पर नहीं खेले हैं. कुछ हफ्तों के अंदर उन्होंने सर्जरी कराई है, जो उनके 18 महीनों में घुटने की तीसरी सर्जरी थी. टेनिस इतिहास में फेडरर, नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल ही तीन खिलाड़ी है जिन्होंने 20 पुरूष ग्रैंड स्लैम का रिकॉर्ड है.

वहीं ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरूआत अगले साल जनवरी में होने वाली है. इसे देखते हुए यह साफ है कि वह इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नहीं दिखेंगे. फेडरर ने कहा कि इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि मैं इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लूंगा. हम ऑपरेशन से पहले ही जानते थे कि इस तरह के सर्जरी के बाद महीनों के लंबे ब्रेक की जरूरत होती है.