31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rohit Sharma, Virat Kohli से लेकर भारत के इन पांच कप्तानों की लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन चौंक जाएंगे आप

भारतीय टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक हैं. रोहित के अलावा विराट कोहली, धोनी के पास भी लग्जरी गाड़ियों का खास कलेक्शन मौजूद है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

saurav Kumar

•

Updated: 13 Dec 2021, 7:01 PM IST

maxresdefault.jpg

भारतीय टीम को लिमिटेड ओवर क्रिकेट में रोहित शर्मा के रूप में नया कप्तान मिल गया है. भारतीय टीम के नए कप्तान का ऐलान साउथ अफ्रीका दौरे के पहले हुआ है. भारतीय टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक हैं. रोहित के अलावा भारत के कई कप्तान हैं जिन्हें लग्जरी गाड़ियों रखने का शौंक है और उनके कलेक्शन के बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे. आज हम आपको भारत के पांच कप्तानों और उनके लग्जरी कार कलेक्शन के बारे में बताएंगे.

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के लिमिटेड ओवर के नए कप्तान रोहित शर्मा को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है. रोहित शर्मा के पास स्कोडा लॉरा, बीएमडब्ल्यू M5, मर्सिडीज GLS 350D, बीएमडब्ल्यू X3 जैसी कारें हैं. वहीं रोहित शर्मा की सबसे पसंदीदा गाड़ी सवा तीन करोड़ की लैम्बॉर्गिनी है.

विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के पास ऑडी की R8 है. इसके अलावा विराट के पास ऑडी की A6 स्पोर्ट्स सलून कार भी है. कोहली के कलेक्शन में टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

महेंद्र सिंह धोनी

भारत क्रिकेट के विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बाइक्स का बहुत बड़ा शौक है. बाइक के अलावा धोनी के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं जिसमें हमर, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, ऑडी Q7, पजेरो से टोयोटा कोरोला तक जैसी लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं.

अनिल कुंबले

टीम इंडिया के पूर्व कोच और महान स्पिलर जंबो अनिल कुंबले के पास भी कार के शौकीन हैं. कुंबले ने अपने करियर में कई दिग्गजों को फंसाया है वह धोनी के पहले टीम की कमान संभालते थे. उनके बास फोर्ड की एंडेवर और मर्सिडीज बेंज ई क्लास कार मौजूद हैं.

राहुल द्रविड़

अनिल कुंबले से पहले राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे. राहुल द्रविड़ के पास भी कई लग्जरी गाड़ियां हैं. उनके कार कलेक्शन में ऑडी Q5, बीएमडब्लू 5 सीरीज और ह्यूंदै की टक्सन जैसी कारें हैं.

बड़ी खबरें

View All

खेल