13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहवाग का सन्यास के बाद भी जलवा बरकरार, ये सम्मान पाने वाले बने चौथे भारतीय

उन्होंने अपना पहला तिहरा शतक वर्ष 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में तथा दूसरा 2005 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में बनाया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

balram singh

•

Updated: 16 Aug 2016, 8:18 PM IST

virender sehwag

virender sehwag

भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की आजीवन सदस्यता प्रदान की गई है। दो तिहरे शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय तथा यह उपलब्धि हासिल करने दुनिया के चार बल्लेबाजों में शुमार सहवाग अब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ तथा सौरव गांगुली के बाद एमसीसी की सदस्यता पाने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

सहवाग ने 104 टेस्ट मैचों में 49.34 की औसत से 8586 रन तथा 251 वनडे में 35.05 की औसत से 8273 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्हें 19 अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी-20 मुकाबलों का भी अनुभव है।

उन्होंने अपना पहला तिहरा शतक वर्ष 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में तथा दूसरा 2005 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में बनाया था।

एमसीसी के क्रिकेट प्रमुख जॉन स्टीफेन्सन ने कहा, क्लब में नए खिलाडि़यों का स्वागत करना हमारे लिए हमेशा ही खुशनुमा पल होता है और सहवाग कोई अपवाद नहीं हैं। उनका पूरा करियर शानदार रहा है और उन्होंने एमसीसी का भी प्रतिनिधित्व किया है। वह पूरी तरह से इस सम्मान के हकदार हैं।