Simon Kjaer New Contract: एसी मिलान के डिफेंडर साइमन काजर ने अपने कल्ब एसी मिलान के साथ तीन साल का नए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है. साइमन काजर के इस कॉन्ट्रैक्ट के बारे में जानकारी सीरी ए कल्ब ने बुधवार को इसकी पुष्टि की. साइमन काजर का अपने कल्ब AC Milan के साथ अगले साल कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने वाला था. पर अब उनके इस नए कॉन्ट्रैक्ट के बाद वह साल 2024 तक के लिए एसी मिलान के साथ जुड़े रहेंगे.