3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

sports news: रायपुर समेत 7 जिलों में खुलेंगे 5 खेलों में नए खेलो इंडिया ट्रेनिंग सेंटर

छत्तीसगढ़ के वेटलिफ्ंिटग, बैडमिंटन और फुटबॉल समेत पांच खेलों के खिलाडिय़ों को जल्द ही खेलो इंडिया ट्रेनिंग की सौगात मिलने जा रही है। भारत सरकार ने प्रदेश में 7 नए खेलो इंडिया ट्रेनिंग सेंटर खेलने की मंजूरी दे दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dinesh Kumar

•

Updated: 1 Dec 2022, 9:14 PM IST

cg  news

sports news: रायपुर समेत 7 जिलों में खुलेंगे 5 खेलों में नए खेलो इंडिया ट्रेनिंग सेंटर

केन्द्र सरकार से मिली मंजूरी

वेटलिफ्टिंग और फुटबॉल के दो-दो सेंटर खुलेंगे

रायपुर. छत्तीसगढ़ के वेटलिफ्ंिटग, बैडमिंटन और फुटबॉल समेत पांच खेलों के खिलाडिय़ों को जल्द ही खेलो इंडिया ट्रेनिंग की सौगात मिलने जा रही है। भारत सरकार ने प्रदेश में 7 नए खेलो इंडिया ट्रेनिंग सेंटर खेलने की मंजूरी दे दी है। छत्तीसगढ़ खेल विभाग ने केंद्र सरकार के पास वेटलिफ्टिंग समेत कई खेलों के सेंटर खोलने के लिए प्रस्ताव भेजे थे, जिसमें से वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल, बैडमिंटन, खो-खो और कबड्डी के ट्रेनिंग सेंटर खोलने को स्वीकृति मिली है। वेटलिफ्टिंग और फुटबॉल के दो-दो जिलों में सेंटर खोले जाएंगे। नए सेंटर अगले माह तक चयनित जिलों में शुरू कर दिए जाएंगे।

रायपुर समेत 7 जिलों में खोले जाएंगे सेंटर
रायपुर व बालोद में वेटलिफ्टिंग के सेंटर खोले जाएंगे। बैडमिंटन खेल का सेंटर रायगढ़ में खोला जाएगा। फुटबॉल के ट्रेनिंग सेंटर बलौदाबाजार और सुकमा जिले में खोलने के लिए स्वीकृति मिली है। कांकेर में खो-खो और पाटन दुर्ग में कबड्डी खेल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

वेटलिफ्टिंग व बैडमिंटन के लिए बड़ी सौगात

छत्तीसगढ़ के वेटलिफ्टर और बैडमिंटन खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। इसलिए इन खेलों के लिए काफी समय से ट्रेनिंग सेंटर और अकादमी की मांग की जा रही थी। खेलो इंडिया सेंटर खुलने से प्रदेश के दोनों खेलों खिलाडिय़ों को बड़ी मदद मिलेगी। क्योंकि, वेटलिफ्टिंग व बैडमिंटन में अधिकतर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ही खिलाड़ी आते हैं।

10 लाख रुपए प्रतिवर्ष होंगे खर्च
भारत सरकार की ओर से खेलो इंडिया सेंटर संचालित करने के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए की मदद मिलेगी। इसमें 5 लाख रुपए अधोसंरचना विकास, 2 लाख रुपए खेल संसाधन में खर्च किए जाएंगे। वहीं, 3 लाख रुपए प्रतिवर्ष प्रशिक्षक को 25 हजार रुपए प्रति माह मानदेय के रूप में देने के लिए मिलेंगे। सेंटर को संचालित करने की जिम्मेदारी राज्य खेल विभाग की होगी।

अब कुल 14 खेलो इंडिया सेंटर होंगे प्रदेश में

सात नए सेंटर खुलने के बाद अब छत्तीसगढ़ में कुुल 14 खेलो इंडिया ट्रेनिंग सेंटर हो जाएंगे। इससे पहले नारायणपुर में मलखम्भ, बीजापुर में तीरंदाजी, शिवतराई (बिलासपुर) में तीरंदाजी, गरियाबंद में वालीबॉल, सरगुजा में फुटबॉल, जशपुर में हॉकी और राजनांदगांव में हॉकी के खेलो इंडिया लघु केंद्र खोलने को मंजूरी मिल चुकी है। इन जिलों को 7-7 लाख रुपए का बजट भी जारी कर दिया गया है।
-------------

अगले माह खुल जाएंगे सेंटर
भारत सरकार के प्रदेश में सात नए खेलो इंडिया ट्रेनिंग सेंटर खोलने की मंजूरी मिली है। रायपुर समेत सात जिलों में यह सेंटर खोले जाएंगे। जनवरी माह में सेंटर में खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया जाएगा।

श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग