
Sunil Chhetri
Indian Super League 2021: इंडियन सुपर ली फटबॉल टूर्नामेंट का पहला हफ्ता खत्म हो चुका है. सभी टीमों ने अपनी अभियान की शुरूआत कर ली है. इस बार आईएसएल का प्रसारण भी पूरी दुनिया के 204 देशों में किया जा रहा है. जिससे इसकी लोकप्रियता में काफी बढ़ावा हुआ है. अबतक हुए मुकाबले को देखकर यह कहना मुश्किल है कि कौन सी टीम इस बार खिताब पर अपना कब्जा जमाएगी. आज हम आपको बताएंगे कि इस फुटबॉल टूर्नामेंट में किस खिलाड़ी ने अबतक सबसे ज्यादा गोल किया है.
कोरोमिनास
एफसी गोवा के फॉरवर्ड खिलाड़ी फेर्रन कोरोमिनास लीग के टॉप गोल स्कोरर हैं. खास बात ये है कि कोरोमिनास ने 57 मैच खेलते हुए 48 गोल किए हैं. उनके इस टूर्नामेंट में गोल करने का दर 0.84 गोल प्रति मैच रहा है. वह साल 2017-18 औऱ 2018-19 में लगातार गोल्डन ***** का खिताब जीत चुके हैं.
सुनील छेत्री
भारतीय मेंस फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अबतक आईएसएल में 47 गोल किए हैं और वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. हालांकि छेत्री ने इसके लिए 96 मैच खेले हैं. छेत्री इस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं.
ओग्बेचे
नाइजीरिया के खिलाड़ी ओग्बेचे ने अबतक इस लीग में 35 गोल किए हैं. वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने इसके लिए कुल 58 मुकाबले खेले हैं. ओग्बेचे फ्रेंच कल्ब पेरिस सेंट जर्मन (PSG) का भी हिस्सा रहे हैं.
मार्सेलो परेरा
ब्राजील के फुटबॉलर मार्सेलो परेरा ने अबतक आईएसएल में कुल 33 गोल किए हैं और वह इस लिस्ट में चौते स्थान पर मौजूद हैं. उन्होंने इसके लिए कुल 79 मुकाबले खेले हैं.
रॉय कृष्णा
भारतीय मूल के रॉय कृष्णा ने कुल 45 मुकाबले में 30 गोल किए हैं. साल 2019-20 में रॉय ने अकेले सबसे ज्यादा 15 गोल किए थे. वह सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं.
Published on:
29 Nov 2021 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
