31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Travis Head Ashes Century: एशेज में तूफानी शतक बनाने के साथ ही ट्रेविस हेड ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, जानिए क्या

ऑस्ट्रेलिया (Australia) और इंग्लैंड (England) के बीच एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. ऑस्ट्रेलिया के ओर से आज ट्रेविस हेड (Travis Head) ने तूफानी 112 रन की शतकीय पारी खेली.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

saurav Kumar

•

Updated: 9 Dec 2021, 7:55 PM IST

travis Head

ऑस्ट्रेलिया (Australia) और इंग्लैंड (England) के बीच एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट के नुकसान पर 343 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के ओर से आज ट्रेविस हेड (Travis Head) ने तूफानी 112 रन की शतकीय पारी खेली. ट्रेविस हेड ने आज सिर्फ 85 गेंदों में शतक लगा दिया. ट्रेविस ने आज अपनी शतकीय पारी में ट्रेविस हेड ने 12 चौके और 2 छक्के लगाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी बात यह है कि ट्रेविस हेड अभी भी मैदान पर मौजूद हैं. ट्रेविस हेड के साथ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) अभी 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

ट्रेविस हेड ने रचा इतिहास

ट्रेविस हेड ने आज बहुत तेज गति से शतक लगाया है. उन्होंने आज एशेज में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है. ट्रेविस हेड ने सिर्फ 85 गेदों में आज शतकीय पारी खेली. ट्रेविस के इस शतक के बाद ऑस्ट्रेलिया की पहले मैच में भी पकड़ मजबूत हो गई है. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 196 रन की लीड ले ली है. ट्रेविस हेड के अलावा डेविड वॉर्नर ने 94 रन की पारी खेली. वहीं लाबुशाने ने भी 74 रन अर्धशतकीय पारी खेली. ट्रेविस गिलक्रिस्ट 57 गेंद के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने सबसे तेज शतक लगाया है.

पिंक बॉल से खेला जाएगा पांचवा मुकाबला
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के सीईओ निक हॉकली ने आज कहा कि पांचवा टेस्ट जहां भी होगा वह पिंक बॉल से खेला जाएगा. इसके अलावा पांचवा मुकाबला डे/नाइट होगा. फिलहाल पांचवें मुकाबले के लिए जगह का चयन नहीं किया गया है पर जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी. पर्थ में कोरोना के सख्त क्वारंटीन नियमों के कारण पांचवां टेस्ट नहीं खेला जाएगा. चर्चा यह हो रही है कि सीरीज का पांचवां टेस्ट मेलबर्न, होबार्ट या सिडनी में खेला जा सकता है. स्टेडियम के इस रेस में मेलबर्न का नाम सबसे आगे चल रहा है.