4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेल मंत्री ने बैडमिंटन टीम को दिया एक करोड़ का इनाम , पीएम मोदी, अनुराग ठाकुर और अभिनव बिंद्रा ने दी बधाई

लक्ष्य सेन, सात्विक साईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी और किदांबी श्रीकांत के अपने-अपने मैच जीतने के बाद, भारत को फाइनल में अपना पहला खिताब जीतने में मदद की, जिसके बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक ट्वीट में नकद पुरस्कार की घोषणा की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 15 May 2022, 6:42 PM IST

cup_thoma.png

Thomas cup: केंद्र सरकार ने 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को फाइनल में 3-0 से हराकर थॉमस कप विश्व टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप में ऐतिहासिक पहला खिताब जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम को एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। लक्ष्य सेन, सात्विक साईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी और किदांबी श्रीकांत के अपने-अपने मैच जीतने के बाद, भारत को फाइनल में अपना पहला खिताब जीतने में मदद की, जिसके बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक ट्वीट में नकद पुरस्कार की घोषणा की।

मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, "जैसा कि थॉमस कप में 14 बार के चैंपियंस इंडोनेशिया को हराकर भारतीय टीम ने अपना पहला खिताब जीता। इस अद्वितीय उपलब्धि के अवसर पर मुझे टीम के लिए 1 करोड़ के नकद पुरस्कार की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा है! टीम इंडिया को बधाई।"

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओलंपिक में देश के पहले व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने ऐतिहासिक जीत पर टीम को बधाई दी है। पीएम मोदी ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा, "भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत द्वारा थॉमस कप जीतने पर पूरा देश उत्साहित है। हमारी कुशल टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। यह जीत कई आगामी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।"

बिंद्रा ने टीम की तारीफ करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी और इसे अविश्वसनीय उपलब्धि बताया। पूर्व महिला नंबर 1 खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने ट्वीट में किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी को टैग करते हुए इसे शानदार जीत करार दिया।

भारत के पूर्व हॉकी कप्तान वीरेन रसकिन्हा ने पिछले कुछ दशकों में भारतीय बैडमिंटन में बदलाव को महसूस करते हुए टीम को उसकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। भारत के पूर्व हॉकी कप्तान वीरेन रसकिन्हा ने पिछले कुछ दशकों में भारतीय बैडमिंटन में बदलाव को महसूस करते हुए टीम को उसकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। भारत टूर्नामेंट के सात दशक के इतिहास में खिताब जीतने वाला केवल छठा देश बना।