1. बनाम श्रीलंका (610 रन ) - साल 2017 में श्रीलंका टीम भारतीय दौरे पर आई थी नागपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करने उतरी और पूरी टीम 205 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत के तरफ से रविंद्र जडेजा ,आर अश्विन और इशांत शर्मा ने 3,4,3 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के तरफ से ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय 128 ,चेतेश्वर पुजारा 143 ,कप्तान विराट कोहली 213 और रोहित शर्मा ने 102 रन बनाए ।इन चारों शतक की बदौलत भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 610 रन बनाकर पारी घोषित कर दिया। दूसरी पारी में श्रीलंका की टीम 166 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और भारत ने इस मैच को पारी और 240 रनों से जीत लिया। दोहरा शतक के लिए विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया था।