21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tim Paine ने अपने फैसले से सभी को चौंकाया, Cricket के सभी फॉर्मट से लिया अनिश्चितकालीन ब्रेक

ऑस्ट्रलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन (Tim Paine) ने आज एक चौंकाने वाला फैसला लिया है. कुछ समय पहले विवादों में घिरे टिम पेन ने क्रिकेट (Cricket) के सभी प्रारूप से अनिश्तकालीन ब्रेक पर जाने का निर्णय लिया है.

less than 1 minute read
Google source verification
paine

टिम पेन

ऑस्ट्रलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन (Tim Paine) ने आज एक चौंकाने वाला फैसला लिया है. कुछ समय पहले विवादों में घिरे टिम पेन ने क्रिकेट (Cricket) के सभी प्रारूप से अनिश्तकालीन ब्रेक पर जाने का निर्णय लिया है. टिम पेन के इस निर्णय से पूरा क्रिकेट जगत चौंक गया है. किसी को भी टिम पेन से इस तरह के फैसले के उम्मीद नहीं थी. हालांकि टिम पेन ने अपने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से ब्रेक लेने का ऐलान किया है. टिम पेन के इस फैसले की जानकारी उनके मैनेजर जेम्स हेंडरसन ने दी.

टिम पेन के मैनेजर ने दी जानकारी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन के मैनेजर जेम्स हेंडरसन ने आज ट्विटर के जरिए पेन के क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से ब्रेक लेने की जानकारी सभी के साथ साझा की है. जेम्स ने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं इस बात की पुष्टि कर रहा हूं कि टिम पेन ने मेंटल हेल्थ ब्रेक की वजह से क्रिकेट के सभी फॉर्म्स से ब्रेक लेने का फैसला किया है. हम उनके और उनकी पत्नी को लेकर काफी चिंतित हैं और इसी वजह से आगे और कोई भी प्रतिक्रिया इस पर नहीं दी जाएगी.

कुछ दिन पहले विवादों में घिरे थे पेन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन कुछ दिन पहले विवादों में घिरे थे. दरअसल, टिम पेन सेक्स्टिंग स्कैंडल के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था. साल 2017 में टिम पेन ने अपनी एक महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज और फोटो भेजने के बादयह कदम उठाया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) द्वारा यह टेक्सट सार्वजनिक करने के बाद पेन ने टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है.