टोयोटा ने अपनी एक नन्ही कार को बॉल बॉय के रूप में मैदान पर उतारा है, जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। जापान और फिजी के बीच खेले गए रग्बी मैच में इस नन्ही कार को बतौर बॉल बॉय मैदान पर उतरा गया था। जिसका काम मैदान से बाहर गई बॉल को वापस लाकर खिलाड़ियों तक पहुंचाना होता है। टोयोटा की इस नन्ही कार की गेंद को बड़े सलीके से लाते हुए हैं समय की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। साथ ही इस नन्ही कार ने वहां भी खूब दर्शकों का दिल जीता। कुछ दर्शकों ने तो इस कार की तुलना वॉक्सवैगन आईडी.4 इलेक्ट्रिक कार (Volkswagen ID.4 electric car) से करने लग गए।