नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo olympics) में 30 जुलाई का दिन भारत के लिए काफी शानदार रहा, भारत की महिला बॉक्सर लवलीना ने क्वार्टर फाइनल में चीनी बॉक्सर ताइपे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। लवलीना ने भारत के लिए दूसरे मेडल की राह आसान कर दी है। वहीं भारतीय शटलर पीवी सिंधु भी क्वार्टर फाइनल राउंड में जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटा चुकी हैं। हालांकि तीरंदाजी में भारत की दीपिका कुमारी को कोरिया की तीरंदाज से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय एथलीट दुती चंद का भी ओलंपिक का सफर खत्म हो चुका है।