Tokyo olympics 2020: तीरंदाज दीपिका कुमारी प्री क्वार्टर फाइनल का मैच खेल रही हैं। उनका मुकाबला रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा से हो रहा है। पहला सेट दीपिका कुमारी के नाम रहा। उन्होंने 2-0 की बढ़त बना ली। पहले सेट में उन्होंने 28 का स्कोर किया तो सेनिया का स्कोर 26 का रहा। दीपिका का निशाना 9, 10, 9 पर लगा तो सेनिया ने 10, 9, 7 पर निशाना मारा। दूसरे सेट में सेनिया पेरोवा ने वापसी की. ये सेट उन्होंने जीत लिया है। सेनिया ने इस सेट में 27 का स्कोर किया तो दीपिका का स्कोर 26 का रहा। मैच 2-2 से बराबर हो गया। तीसरा सेट दीपिका ने जीत लिया है। उन्होंने इस सेट में 28 का स्कोर किया। सेनिया का स्कोर 26 का रहा। दीपिका ने इस जीत के साथ 4-2 की बढ़त बना ली है। दीपिका और सेनिया के बीच ये मुकाबला बेहद रोमांचक हुआ।