तकनीकी आधार पर हारीं सोनम
भारत की सोनम मलिक ने महिलाओं के फ्री स्टाइल इवेंट में हिस्सा लिया। 62 किग्रा वर्ग के 1/8 फाइनल राउंड में सोनम मलिक ने मंगोलिया की बोलोरतुया खुरेलखुव पर शुरुआत में 2-0 से बढ़त बनाई। हालांकि मंगोलिया की बोलोरतुया खुरेलखुव ने मैच में वापसी करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। वहीं सोनम यह मुकाबला तकनीकी आधार पर हार गईं। दरअसल, मैच में मंगोलिया की बोलोरतुया खुरेलखुव को 2 तकनीकी पॉइंट मिले, जिसके आधार पर वह विजयी रहीं।