
टोक्यो ओलंपिक खेल शुरू होने में अब सिर्फ एक माह का वक्त बचा है। इस बीच टोक्यो जाने वाले भारतीय दल के लिए जापान सरकार ने जो नियम बनाए हैं, उनको लेकर भारतीय ओलंपिक संघ काफी नाराज है। इसके साथ ही जापान स्थित भारतीय दूतावास भी इस मामले में सक्रिय हो गया है। जापान सरकार ने टोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय दल पर कठोर नियम लागू किए हैं। भारतीय दल के लिए भेदभावपूर्ण नियमों को लेकर नाराजगी जताते हुए खेल मंत्री कि किरण रिजिजू ने कहा कि जापान स्थित भारतीय दूतावास इस मसले को सुलझाने के लिए सक्रिय है और इस मामले में औपचारिक शिकायत भी दर्ज की जा चुकी है।
भारतीय दल के लिए लगाए ये कठोर नियम
जापान सरकार ने हाल ही टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, स्टाफ और अधिकारियों के लिए कड़े नियम लागू किए। इनके अनुसार, टोक्यो जाने वाले भारतीय दल को रवानगी से एक हफ्ते पहले रोजाना कोविड-19 जांच करानी होगी। इसके अलावा टोक्यो पहुंचने के बाद तीन दिन तक भारतीय दल किसी अन्य देश के किसी भी व्यक्ति से मेलजोल नहीं कर सकते। इन नियमों को लेकर भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने नाराजगी जताई है और इसे भेदभावपूर्ण करार दिया है। इस तरह के सख्त नियम उन 11 देशों के सभी यात्रियों (खिलाड़ी, कोच व सहयोगी स्टाफ शामिल) के लिए लगाए गए हैं, जहां कोविड-19 के अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इन 11 देशों में भारत भी शामिल है।
भारतीय दूतावास हुआ सक्रिय
आईओए ने इन नियमों को लेकर नारजगी जताते हुए कड़ी अलोचना की है। आईओए का कहना है कि इस तरह के नियम अनुचित हैं। वहीं खेल मंत्री किरण रिजिजू ने एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टोक्यो में हमारे दूतावास में ओलंपिक प्रकोष्ठ बनाया गया है, जो काफी सक्रिय है और इस मसले पर काम कर रहा है। खेल मंत्री ने कहा कि अगर इसका हमारे खिलाड़ियों पर विपरित प्रभाव पड़ता है तो खेल मंत्री होने के नाते इसका विरोध करना उनका कर्तव्य है। उनका कहना है कि ओलंपिक चार्टर के तहत किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
जल्द निकलेगा कोई समाधान
साथ ही किरण रिजिजू ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अपने खिलाड़ियों को सुरक्षित माहौल देना है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना करना होगा कि खिलाड़ी किसी भी तरह के मानसिक दबाव में न रहें। साथ ही रिजिजू ने बताया कि उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ से टोक्यो में आयोजकों को इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा है और शिकायत दर्ज हो भी हो गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि टोक्यो में भारतीय ओलंपिक प्रकोष्ठ जल्दी ही कोई समाधान निकालेगा।
Updated on:
23 Jun 2021 09:01 am
Published on:
23 Jun 2021 08:58 am
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
