
नई दिल्ली। भारतीय एथलीट्स ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 (Tokyo Paralympics 2020) में 19 मेडल जीतकर इतिहास बदल दिया है। इस बार टोक्यो में भारत के खाते में 19 मेडल आए हैं, जिसमें 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इस प्रकार मेडल टेली में भारत 24वें स्थान पर रहा है। यह भारत का अब तक कर बेस्ट प्रदर्शन है। इससे पहले भारतीय खिलाड़ी 11 बार पैरालंपिक गेम्स में उतर चुके थे, लेकिन कुल 12 मेडल ही जीते थे। इस बार टोक्यो पैरालंपिक में रिकॉर्ड 54 एथलीट उतरे थे। ओवरऑल पैरालंपिक में भारत को 9 गोल्ड, 12 सिल्वर, 10 ब्रॉन्ज सहित 31 मेडल मिले हैं।
1968 में भारत ने पहली बार लिया पैरालंपिक में हिस्सा
पैरालंपिक गेम्स 1960 में शुरू हुए थे और भारतीय खिलाड़ी पहली बार 1968 में तेल अवीव में उतरे थे। उस समय भारत को एक भी मेडल नहीं मिला था। भारत को पहली बार 1972 में मेडल मिला था। तब पैरालंपिक गेम्स में भारत को सिर्फ एक गोल्ड मिला था। टोक्यो 2020 में भारतीय खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड सहित 19 मेडल जीते। पुरुष खिलाड़ियों ने 16 जबकि महिला खिलाड़ियों ने तीन मेडल जीते।
2020 से पहले भारत को मिले थे सबसे अधिक 8 मेडल
भारत को टोक्यो पैरालंपिक 2020 से पहले सबसे अधिक 8 मेडल मिले थे। इसमें एक गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। शूटिंग में 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित 5 मेडल मिले। बैडमिंटन में 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज सहित 4 मेडल पर कब्जा किया। इसके अलावा टेबिल टेनिस में एक सिल्वर और आर्चरी में एक ब्रॉन्ज मेडल मिला। 2016 रियो पैरालंपिक, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज सहित 4 मेडल मिल थे। यह बेस्ट प्रदर्शन रहा था।
भारत की ओर से 2020 पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी
| क्र.सं. | खिलाड़ियों के नाम | मेडल | खेल |
| 1. | अवनि लेखरा | शूटिंग | गोल्ड |
| 2. | सुमित अंतिल | एथलेटिक्स | गोल्ड |
| 3. | मनीष नरवाल | शूटिंग | गोल्ड |
| 4. | प्रमोद भगत | बैडमिंटन | गोल्ड |
| 5. | कृष्णा नागर | बैडमिंटन | गोल्ड |
| 6. | भाविनाबेन पटेल | टेबल टेनिस | सिल्वर |
| 7. | निषाद कुमार | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 8. | योगेश कथूनिया | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 9. | देवेंद्र झाझरिया | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 10. | मरियप्पन थंगावेलु | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 11. | प्रवीण कुमार | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 12. | सिंहराज अधाना | शूटिंग | सिल्वर |
| 13. | सुहास यतिराज | बैडमिंटन | सिल्वर |
| 14. | सुंदर गुर्जर | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 15. | सिंहराज अधाना | शूटिंग | ब्रॉन्ज |
16. | शरद कुमार | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 17. | अवनि लेखरा | शूटिंग | ब्रॉन्ज |
| 18. | हरविंदर सिंह | आर्चरी | ब्रॉन्ज |
| 19. | मनोज सरकार | बैडमिंटन | ब्रॉन्ज |
Updated on:
5 Sep 2021, 5:54 PM IST
Published on:
5 Sep 2021, 5:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.