21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाएं हाथ के सर्वश्रेष्ठ 5 बल्लेबाज, नजर डालते हैं उनके शानदार कैरियर के पर

क्रिकेट के इतिहास को अगर देखा जाए तो उसमें दाएं हाथ के बल्लेबाजों का हमेशा से दबदबा रहा है। पर जब बात होती है फ्लेयर और तकनीक की तो बाएं हाथ का बल्लेबाज हमेशा से दर्शनीय रहा है। विश्व क्रिकेट में कई ऐसे शानदार बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने अपने बल्लेबाजी से अलग छाप छोड़ी है। विपक्षी टीम के बॉलर भी उनके तकनीकी सक्षमता के मुरीद हो जाते थे।

3 min read
Google source verification
lefty.jpg

आइए नजर डालते हैं विश्व के 5 सबसे बेहतरीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों पर
5.कुमार सांगाकारा - क्यों कुमार संगकारा को श्रीलंका की क्रिकेट इतिहास का सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है ,इस बात की गवाही उनके द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड बताता है। उन्होंने 134 टेस्ट में 57.40 की औसत से 12400 रन बनाए और वनडे क्रिकेट में उन्होंने कुल 404 मैच में 14234 रन बनाए इसमें उनका औसत लगभग 42 का रहा है। 56 T-20 मैच में उन्होंने कुल 1382 रन बनाए हैं इसमें भी उनका औसत लगभग 32 का रहा है। अपने कैरियर में संगकारा ने एकदिवसीय, टेस्ट और T20 मिलाकर लगभग 28000 रन बनाए हैं जिसमें 63 शतक शामिल है।

4.एलन बॉर्डर- ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक और पहला विश्व कप दिलाने वाला कप्तान एलन बॉर्डर का नाम हमेशा ही क्रिकेट जगत में बड़े सम्मान से लिया जाता है। यह तकनीकी रूप से सबसे सक्षम बल्लेबाज माने जाते थे। अपने पूरे कैरियर में उन्होंने कुल 156 टेस्ट मैच खेले जिसमें एक 11174 रन बनाए , इनका औसत 50.56 का रहा। विदेशी जमीन पर इनका खेल और निखर कर सामने आता था। अपने वनडे कैरियर में इन्होंने कुल 273 मैच खेले जिसमें 6524 रन बनाए। अपने क्रिकेट कैरियर में बॉर्डर ने कुल 30 शतक लगाए।

3. सौरभ गांगुली - भारतीय क्रिकेट को नई दिशा देने का किसी को अगर श्रेय जाता है तो उनक नाम है सौरव गांगुली। आप साइड के भगवान कहे जाने वाले गांगुली भारत के सबसे सफल कप्तान और बल्लेबाज रहे हैं ।वह निडर फैसला लेने में कभी हिचकते नहीं थे। सौरव गांगुली की गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में होती है। गांगुली ने 311 एकदिवसीय मैचों में 41 की औसत से 11364 रन बनाए हैं वही टेस्ट में कुल 113 मैचों में 42 की औसत से 7212 रन बनाए। अपने पूरे कैरियर में सौरव गांगुली ने कुल 38 शतक लगाए हैं।

2.गैरी सोबर्स- वेस्टइंडीज की तरफ से खेलने वाले सर गैरी सोबर्स को क्रिकेट इतिहास का सर्वश्रेष्ठ बैटिंग ऑलराउंडर के रूप में जाना जाता है। अपने टेस्ट कैरियर में इन्होंने कुल 93 मैचों में लगभग 58 की औसत से 8332 बनाएं। अपने कैरियर में इन्होंने 26 शतक भी लगाया है। बॉलिंग में भी इनका आंकड़ा शानदार रहा है और इन्होंने टेस्ट में 235 विकेट लिया है।

1.ब्रायन लारा - क्यों इन्हें नंबर एक पर रखा जाता है इनके रिकॉर्ड से इस बात का पता चलता है। लारा ने अपने 131 मैचों के टेस्ट कैरियर में लगभग 53 की औसत से 11953 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में आज भी सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर का खिताब इन्हीं के पास है जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक इनिंग में ही 400 रन बना दिए थे। टेस्ट मैचों में लारा ने 9 दोहरा शतक और 2 तिहरा शतक समेत कुल 34 बार 100 के आंकड़ा को पार किया है। 299 वनडे में लारा ने कुल 10405 रन बनाए जिसमें 19 शतक शामिल है।