21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

U19 Asia Cup, IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की खराब शुरुआत, कप्तान ढुल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे

अंडर-19 एशिया कप के दूसरे मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। यूनाइटेड अरब अमीरात में हो रहे इस टूर्नामेंट में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया संघर्ष करती नजर आ रही है। भारतीय टीम के आधा बल्लेबाज महज 97 रन पर पवेलियन लौट चुके हैं।

2 min read
Google source verification
u19_ip.jpg

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले जा रहे हैं अंडर-19 के मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय टीम के शुरुआती तीन विकेट 3 ओवर में ही गिर चुके थे तीनों विकेट पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जिशान जमीर ने झटके। पहले ओवर में जमीर ने अंगक्रिश रघुवंशी (0), इसके बाद मैच के तीसरे ओवर में शेख रसीद (6) और कप्तान यश ढुल (0) को आउट कर इस गेंदबाज ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। भारतीय टीम का चौथा विकेट निशांत संधू (8) के रूप में गिरा जिनका भी विकेट अवैस अली ने झटका। एक समय भारतीय टीम का स्कोर 8 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर 41 रन था। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया का स्कोर 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 98 रन है।



दोनों टीमों का Playing-XI
भारत अंडर-19 (प्लेइंग XI): अंगक्रिश रघुवंशी, हरनूर सिंह, शेख रशीद, यश धुल (कप्तान), विक्की ओस्तवाल,निशांत सिंधु, राज बावा, आराध्या यादव (विकेटकीपर), कौशल तांबे, राजवर्धन हनगरगेकर, , रवि कुमार।
पाकिस्तान अंडर-19 (प्लेइंग-XI): अब्दुल वाहिद, माज़ सदाकत, , हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कासिम अकरम (कप्तान), इरफान खान, रिजवान महमूद, अहमद खान, अली असफंद,मुहम्मद शहजाद, जीशान जमीर, अवैस अली

टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में यूएई को एकतरफा 154 रनों से हराया था। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज हरनूर सिंह ने 120 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। हरनूर ने 130 गेंदों में 120 रन बनाए , इस पारी में 11 चौके शामिल थे | हरनूर के साथ कप्तान यश ने 63 रनों की लाजवाब पारी खेली। भारत की तरफ से राज्यवर्धन ने विस्फोटक 48 रन बनाए और 3 विकेट भी झटके। वहीं पाकिस्तान टीम ने भी अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 4 विकेट से शिकस्त दी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 52 रन ही बना सकी। 53 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 6 विकेट गंवाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।