7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिनेमाघर में राष्ट्रगान नहीं बजा तो गुस्साई हॉकी खिलाड़ी, सम्मान के लिए उठाया ऐसा कदम

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि देशभर के सभी सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजेगा। साथ ही राष्ट्रध्वज भी अनिवार्य रूप से स्क्रीन पर दिखाना होगा।
less than 1 minute read
Google source verification
hockey player vandana kataria

hockey player vandana kataria

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान वंदना कटारिया गुरुवार को हरिद्वार के एक सिनेप्लेक्स में परिवार समेत फिल्म देखने पहुंची थी, लेकिन सिनेमाघर में राष्ट्रगान बजा ही नहीं। इससे उनको गुस्सा आ गया और वे बिना फिल्म देखे वापस आ गईं।

बता दें कि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि देशभर के सभी सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजेगा। साथ ही राष्ट्रध्वज भी अनिवार्य रूप से स्क्रीन पर दिखाना होगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बावजूद यहां राष्ट्रगान नहीं बजाया गया। जिससे कप्तान वंदना को निराश होना पड़ा।

बुधवार को हरिद्वार पहुंची वंदना कटारिया गुरुवार को परिवार समेत सिडकुल क्षेत्र में फिल्म डियर जिदगी देखने पहुंची। वंदना के मुताबिक राष्ट्रगान के बिना ही फिल्म को शुरू कर दिया गया। उन्होंने सिनेप्लेक्स के हेड संजीव कुमार से जानकारी मांगी तो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश प्राप्त नहीं होने का हवाला दिया।

उन्होंने मैनेजर को कहा कि राष्ट्रगान के सम्मान के लिए किसी भी तरह के आदेश की जरूरत नहीं। देश का सम्मान तो हम सबको करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'अगर हम राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान नहीं करते, तो हम खुद को भारतीय कहलाने के लायक नहीं हैं।