4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vijay Hazare Trophy 2021:धोनी के शागिर्द ऋतुराज गायकवाड की तूफानी बल्लेबाजी जारी,तीन मैच में जड़े तीन शतक

माधवराव सिंधिया क्रिकेट ग्राउंड में विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र और केरल के बीच खेले जा रहे मुकाबले में महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 129 गेंदों 124 रनों की शानदार पारी खेली। लिस्ट-ए टूर्नामेंट में उन्होंने 4 दिन में यह तीसरा शतक जड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 11 Dec 2021, 1:44 PM IST

rutu.jpg

विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड ने लिस्ट-ए टूर्नामेंट के लगातार तीसरे मैच में शतक लगाकर साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। ऋतुराज गायकवाड का विजय हजारे ट्रॉफी में लाजवाब प्रदर्शन जारी है। उन्होंने 4 दिनों में यह तीसरा शतक जड़ा ।

केरल के खिलाफ हो रहे मुकाबले में महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज ने 110 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। टूर्नामेंट में अब तक रुतुराज गायकवाड के शानदार बल्लेबाजी के दम पर सभी मैचों में महाराष्ट्र ने जीत दर्ज किया है। दूसरी ओर भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लगातार तीसरे मैच में असफल रहे।दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जा रही टीम इंडिया को तीन वनडे मैच खेलने हैं, वनडे सीरीज के लिए अभी तक टीम इंडिया का चयन नहीं हुआ है। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड ने एकदिवसीय टीम के लिए अपनी दमदार दावेदारी पेश कर दी है।

विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मैच में ऋतुराज गायकवाड ने मध्यप्रदेश के खिलाफ 112 गेंदों में 136 रन बनाए थे, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के जड़े थे। फिर अगले मुकाबले में महाराष्ट्र का सामना छत्तीसगढ़ से था। इस मुकाबले में भी ऋतुराज गायकवाड ने नाबाद 154 रनों की शानदार पारी खेल टीम को एकतरफा जीत दिलाई थी।जिसमें उन्होंने 14 चौके और 5 छक्के जड़े थे।

आज महाराष्ट्र का मुकाबला केरल से था| इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र की टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 129 गेंदों में 124 रनों की बेमिसाल पारी खेली जिसमें 9 चौके और तीन छक्के जड़े। पिछले सीजन विजय हजारे ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडीकल का जलवा देखने को मिला था। लेकिन इस बार विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड नाम का तूफान देखने को मिला है।

ऋतुराज गायकवाड 2022 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 करोड़ का रकम देकर रिटेन किया है। आईपीएल 2021 में भी शानदार प्रदर्शन किया था और ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था।महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथी बार इस साल खिताब भी अपने नाम किया था।