21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Virat Kohli ने आज ही के दिन पहली बार संभाली थी टेस्ट की कमान, दोनों पारियों में शतक ठोक भरी थी हुंकार

भारतीय टेस्ट टीम के मौजूदा कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली(Virat Kohli) ने आज ही के दिन 9 दिसंबर को पहली बार भारतीय टीम की कमान संभाली थी. उन्होंने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के सामने टेस्ट में कप्तानी की थी.

less than 1 minute read
Google source verification
Virat Kohli Test Debut as a captain

Virat Kohli

भारतीय टेस्ट टीम के मौजूदा कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने आज ही के दिन 9 दिसंबर को पहली बार भारतीय टीम की कमान संभाली थी. आज ही के दिन सात साल पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) की अगुवाई की थी. कोहली के कप्तानी का आगाज ऑस्ट्रेलियाई धरती पर हुआ थी. उन्होंने बतौर कप्तान पहला टेस्ट एडिलेड ओवल में खेला था. हालांकि भारतीय कप्तान का कप्तानी के तौर पर पहला टेस्ट उतना अच्छा नहीं रहा था और भारतीय टीम यह मुकाबला 48 रन से हार गई थी.

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में हुए इस मुकाबले में कोहली कप्तान तौर पर विफल जरूर हुए थे पर एक बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों पारियों में शतक ठोका था. कोहली ने इस टेस्ट के पहली पारी में 115 रन और दूसरी पारी में 141 रन की धमाकेदार शतकीय पारी खेली थी. कोहली के इस मैच में भारत के ओर से कर्ण शर्मा ने भी अपना टेस्ट डेब्यू किया था हालांकि कर्ण शर्मा का टेस्ट करियर में अबतक का इकलौता टेस्ट ही है.भारत के लिए यह सीरीज उतनी अच्छी नहीं रही था औऱ टीम 2-0 से यह सीरीज हार गई थी. इसी सीरीज के तीसरे मैच के बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी. आपको बता दें कि कप्तान कोहली ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के बाद टी20 के कप्तानी से हटने का फैसला किया था. वहीं कल बीसीसीआई (BCCI) ने भी उन्हें वनडे के कप्तानी से भी हटा दिया है. अब भारतीय टीम के लिए वनडे और टी20 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कप्तानी करते हुए दिखेंगे. वहीं कोहली बतौर टेस्ट कप्तान अभी भी टीम की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे.