17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरभजन सिंह के जन्मदिन पर सहवाग ने किए चौंकाने वाले खुलासे, पढ़े पूरा मामला..

हरभजन सिंह के जन्मदिन पर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी उन्हें बधाई दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Punit Kumar

•

Updated: 3 Jul 2017, 4:55 PM IST

Harbhajan Singh

Harbhajan Singh

वैसे तो ट्विटर पर अलग अंदाज में अपनी मौजूदगी का अहसास कराने के लिए वीरेंद्र सहवाग जाने जाते हैं। लेकिन एक बार फिर उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी को लेकर एक चौकाने वाले खुलासे किए हैं। दरअसल सोमवार 3 जून को टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं सहवाग ने उनको लेकर एक रोचक जानकारी लोगों के बीच साझा की है।

अभी तक अधिकारिक रुप से क्रिकेट से संन्यास घोषणा नहीं करने वाले हरभजन सिंह को उनके साथी वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंजाद में जन्मदिन की बधाई देते हुए, उन्हें लेकर एक खुलासा किया। ट्विटर पर ये दिलचस्प बात बताते हुए सहवाग ने कहा कि एक समय अपने परिवार के लिए भज्जी कनाडा में जाकर एक ट्रक ड्राइवर की नौकरी करना चाहते थे। लेकिन फिर उन्होंने अपना फैसला बदला और आज बेस्ट गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए।

तो वहीं हरभजन सिंह के जन्मदिन पर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी उन्हें बधाई दी। गौरतलब है कि 103 टेस्ट और 236 वनडे खेल चुके हरभजन आखिरी बार मार्च 2016 में टीम इंडिया की ओर से टी-20 में मैच में टीम का हिस्सा थे। तो वहीं उनके नाम 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट हैं। जबकि उन्होंने 236 वनडे मैचों में 269 विकेट हासिल किए हैं।