
वेन रूनी
रविवार को लिवरपूल (LiverPool) के हाथों 5-0 से हारने के बाद मैनचेस्टर यूनाईटेड (Manchester United) के मैनेजर सोलस्कर पर भारी दवाब बन गया है. ओल्ड ट्रैफड में मिली इस हार के कारण मैनचेस्टर यूनाईटेड प्रीमियर लीग के सातवें पायदान पर है. सीजन के शुरूआत के पहले मैनचेस्टर यूनाईटेड ने बड़ी धन राशि खर्च कर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, राफेल वराने और जादोन सांचो को क्लब में शामिल किया. पर इन बड़े नामों के बाद भी मैनचेस्टर यूनाईटेड को 10 मुकाबले में 5 में हार का सामना करना पड़ा है. इन हार से यह भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या टीम के मैनेजर सोलस्कर (manchester united ole gunnar solskjaer) सहीं टीम मैदान पर उतार पा रहे हैं.
वेन रूनी ने दिया बड़ा बयान
मैनचेस्टर यूनाईटेड के लचर प्रदर्शन से खफा इस टीम के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा डर्बी बॉस वेन रूनी (Wayne Rooney) ने मैनचेस्टर यूनाईटेड के खिलाड़ियों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित क्लब के खिलाड़ियों को अपने मैनेजर के लिए अच्छा खेल दिखाना चाहिए और लड़ना चाहिए.
रूनी ने कहा, "उन खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी है. वे विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और यूनाइटेड जैसे क्लब को और अधिक की जरूरत है. उन खिलाड़ियों को दुखी होने की जरूरत है, यह महसूस करने की जरूरत है कि जब आप गेम हारते हैं तो इससे आपको कितना नुकसान होता है.
मैं देख रहा हूं कि बहुत से खिलाड़ी वापस भागने को तैयार नहीं हैं, बचाव के लिए तैयार नहीं हैं, और उस क्लब के लिए सब कुछ लाइन में लगाने को तैयार नहीं हैं और यह स्वीकार्य नहीं है.
निश्चित रूप से ओले पर दबाव है - हर कोई इसे देख सकता है. लेकिन मैं ओले को जानता हूं और वह एक लड़ाकू है. वह सही चीजें करता रहेगा, जिस पर वह विश्वास करता है, और उन खिलाड़ियों से अधिक प्राप्त करने की कोशिश करता है.
"क्लब जो भी निर्णय लेता है, उन्हें लगेगा कि यह सही निर्णय है. मैं जो जानता हूं वह यह है कि आप केवल प्रेस की इच्छा या प्रशंसकों की इच्छा के आगे नहीं झुक सकते. मुझे यकीन है कि यूनाइटेड के पास एक योजना है चाहे वह ओले के साथ हो या उसके बिना.
Updated on:
29 Oct 2021 06:38 pm
Published on:
29 Oct 2021 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
