15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफ्रीका में पहली बार होगा World Athletics Championships, नैरोबी को मिली 2029 की मेजबानी

Africa to host World Athletics Championships: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2029 की मेजबानी नैरोबी करेगा, जबकि 2031 में म्यूनिख में यह आयोजन होगा। पहली बार अफ्रीका में इस चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
2 min read
Google source verification
Nairobi host World Athletics Championships 2029.

नैरोबी और म्यूनिख क्रमशः 2029 और 2031 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेंगे। (Photo- IANS)

World Athletics: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप पहली बार अफ्रीका में आयोजित की जाएगी। केन्या की राजधानी नैरोबी को 2029 की मेजबानी सौंपी गई है। इसकी घोषणा मंगलवार को की गई। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने हंगरी में आयोजित अल्टीमेट चैंपियनशिप के बाद इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा, 'हमारी चैंपियनशिप को पहली बार अफ्रीका ले जाना ऐतिहासिक होगा। एथलेटिक्स केन्या के ताने-बाने में बसा हुआ है।' इसके बाद यह चैंपियनशिप जर्मनी लौटेगी, जहां म्यूनिख पहली बार इस आयोजन की मेजबानी करेगा।

रोम, म्यूनिख और लंदन को पीछे छोड़कर मेजबानी हासिल की

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी के दावेदारों में लंदन, म्यूनिख और रोम भी शामिल थे, लेकिन इन्हें सफलता नहीं मिली। केन्या ने इन दावेदारियों को पीछे छोड़ते हुए मेजबानी हासिल की। इस फैसले का स्वागत करते हुए केन्या के खेल मंत्री सलीम म्वुर्या ने कहा कि यह आयोजन एक ऐसे देश की क्षमता को प्रदर्शित करेगा, जहां दौड़ना उसकी पहचान का हिस्सा बन चुका है।

डोपिंग मामलों पर भी रहेगी नजर

केन्या को World Athletics Championships 2029 की मेजबानी भले ही मिल गई हो, लेकिन उसके एथलीटों से जुड़े डोपिंग मामलों पर भी नजर बनी रहेगी। पिछले कुछ वर्षों में कई शीर्ष केन्याई धावकों पर डोपिंग के आरोप लगे हैं और उन्हें प्रतिबंध का सामना करना पड़ा है। मैराथन की विश्व रिकॉर्ड धारक रूथ चेपंगेटिच भी डोपिंग के कारण तीन साल के प्रतिबंध की सजा काट रही हैं। वह पिछले एक दशक में डोपिंग के कारण प्रतिबंधित किए गए कई बड़े केन्याई एथलीटों में शामिल हैं।

लंबी दूरी की दौड़ में मजबूत देशों में शामिल है केन्या

केन्या लंबे समय से लंबी दूरी की दौड़ में दुनिया के सबसे मजबूत देशों में शामिल रहा है। यहां से कई बड़े धावक और मैराथन एथलीट सामने आए हैं। हालांकि, देश ने अभी तक इतने बड़े स्तर की विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी नहीं की थी। 2029 में नैरोबी में होने वाला यह आयोजन केन्या के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

अगले साल बीजिंग में होगी चैंपियनशिप

World Athletics Championships का आयोजन अगले साल चीन की राजधानी बीजिंग में होगा। यह चैंपियनशिप 10 दिनों तक चलेगी। इसमें एथलेटिक्स की सभी प्रमुख स्पर्धाएं शामिल होंगी। इनमें पुरुषों की ट्रिपल जंप, शॉट पुट, रेस वॉक और मैराथन जैसी स्पर्धाएं भी शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं को पिछले सप्ताह बुडापेस्ट में आयोजित अल्टीमेट चैंपियनशिप के कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया था।