29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंतर मंतर पर पहलवानों ने लंगर का किया आयोजन, सबको कराया भोजन

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक और एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता विनेश फोगट के नेतृत्व में विरोध करने वाले पहलवानों ने सभी लोगों को भोजन परोसा। शुक्रवार को लंगर में भोजन करने वालों में देश के शीर्ष खिलाड़ियों के समर्थक ही नहीं बल्कि आम लोग भी शामिल हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 5 May 2023, 6:05 PM IST

wrest_lang.png

Wrestlers Protest: देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर भारतीय पहलवानों पिछले 13 दिन से कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे हैं। बृजभूषण पर कई महिला पहलवानों ने मानसिक और शारीरक शोषण का आरोप लगाया है। पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी के साथ-साथ डब्ल्यूएफआई पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय पहलवानों ने शुक्रवार को यहां जंतर-मंतर पर लंगर का आयोजन किया।

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक और एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता विनेश फोगट के नेतृत्व में विरोध करने वाले पहलवानों ने सभी लोगों को भोजन परोसा। शुक्रवार को लंगर में भोजन करने वालों में देश के शीर्ष खिलाड़ियों के समर्थक ही नहीं बल्कि आम लोग भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- रेसलर प्रोटेस्ट पर कुछ भी बोलने से बचते दिखे गांगुली, कहा - उन्हें अपनी लड़ाई लड़ने दो

इससे पहले भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर ताजा बयान जारी किया है। बृजभूषण ने कहा कि उन्हें किसी से कोई द्वेष या बैर नहीं है। वह समाज कल्याण और खिलाड़ियों का भविष्य सुधारने का काम कर रहे हैं। वह अपना काम करते रहेंगे और उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है।