इस बीच, दिल्ली पुलिस की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच होना जरूरी है। सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच करना चाहती है। ये मामला तब तूल पकड़ रहा है, जब अगले ओलिंपिक खेलों को शुरू होने में महज 18 महीने बचे हैं। ऐसे में देश के नामी पहलवान यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मामले में प्रैक्टिस छोड़ आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।
बता दें कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल कई एथलीट देश के लिए मेडल्स भी जीत चुके हैं। अब नीरज चोपड़ा, बजरंग पुनिया, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और हरभजन सिंह भी इन एथलीट्स के समर्थन में आ गए हैं। जानते हैं कि सेक्सुअल हेरासमेंट के मामलों में एफआईआर कैसे दर्ज होती है?
यह भी पढ़ें : WFI Controversy: 10 प्वाइंट्स में समझें कुश्ती महासंघ में मचे 'दंगल' की पूरी कहानी